G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

जनपद में पत्रकार वाटिका के रूप में चलाई गई नई मुहीम

जल वायु परिवर्तन हेतु हम सभी जिम्मेदार। जल दोहन, वायु प्रदूषण एवं वृक्षों का कटान रोकने से सुधरेगा पर्यावरण। उक्त उद्गार आज जिलाधिकारी नेहा जैन द्वारा दिये गए निर्देशों के क्रम में आज कलेक्ट्रेट परिसर में पत्रकार वाटिका में वृक्षारोपण के दौरान वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा अपने उद्बोधन में व्यक्त किये।

कानपुर देहात,अमन यात्रा  : जल वायु परिवर्तन हेतु हम सभी जिम्मेदार। जल दोहन, वायु प्रदूषण एवं वृक्षों का कटान रोकने से सुधरेगा पर्यावरण। उक्त उद्गार आज जिलाधिकारी नेहा जैन द्वारा दिये गए निर्देशों के क्रम में आज कलेक्ट्रेट परिसर में पत्रकार वाटिका में वृक्षारोपण के दौरान वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा अपने उद्बोधन में व्यक्त किये। आज जनपद में वृक्षारोपण अभियान को एक नई सोच के रूप में उभारने एवं पर्यावरण सुरक्षा हेतु पत्रकारों को सम्मिलित करते हुए जन सहभागिता का नया उदाहरण जनपद कानपुर देहात के कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित ईको गार्डन में पत्रकार वाटिका का पत्रकाओं द्वारा वृक्षारोपण कर प्रस्तुत किया गया। इस दौरान जिला वनाधिकारी अनिल कुमार द्विवेदी द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि पृथ्वी पर जलवायु परिवर्तन का असर हम सभी देख रहे हैं, जिसका कारण अत्यधिक जल दोहन, वृक्षों का कटान, वायु प्रदूषण आदि हैं।

 

उन्होंने कहा कि ईको पार्क में प्रत्येक वर्ष वृक्षारोपण होता है एवं कुछ वृक्ष सूख भी जाते हैं। इस बार 01 जुलाई 2022 से वृक्षारोपण किया जा रहा है, वृक्षारोपण महा अभियान के अंतर्गत किया जा रहा है एवं सभी द्वारा इस अभियान में श्रमदान कर रोपित वृक्षों को जीवित रखने में अपना सहयोग देने से ही पर्यावरण में सुधार दिखेगा। इस दौरान जिला सूचना अधिकारी नरेंद्र मोहन द्वारा कहा गया कि अपने पर्यावरण एवं आगे आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित रखने हेतु हम सभी को अपना महत्वपूर्ण योगदान जिम्मेदारी मानते हुए निभाना है एवं पृथ्वी को बचाने हेतु हमारे प्रयास समाज व जन मानस में प्रभावी रूप से प्रदर्शित होंते दिखने चाहिए। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त 2022 तक आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत वृक्षारोपण जन आंदोलन 2022 का संचालन किया जाएगा, जिसके उपरांत भी विभिन्न प्रयासों से अपना सहयोग देने हेतु हमें सभी को प्रात्साहित करना है।

इस दौरान अधिशासी अधिकारी अकबरपुर द्वारा भी ईको गार्डन में रोपित वृक्षों को संरक्षित करने एवं ईको गार्डन का कायाकल्प करने हेतु वक्त की मांग की एवं आगामी दो माह में प्रगति प्रदर्शित होने हेतु आश्वस्त किया। उन्होंने जिला वनाधिकारी से ईको गार्डन में औषधि वाटिका को स्थापित किये जाने की मांग की एवं जन सहभागिता की भी अपील की।जिसके उपरांत मुख्य विकास अधिकारी सौम्य पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी गौरव कुमार भट्ट की गरिमामयी उपस्थिति में पत्रकारों द्वारा पत्रकार वाटिका में वृक्ष रोपित किये गए एवं उन्हें संरक्षित करने का भी प्रण लिया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी सौम्य पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी गौरव कुमार भट्ट, प्रभागीय वनाधिकारी अनिल कुमार द्विवेदी, अधिशासी अधिकारी अकबरपुर सहित समस्त प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के वरिष्ठ पत्रकार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

राजकीय आईटीआई भोगनीपुर में कल लगेगा रोजगार मेला

कानपुर देहात के बेरोजगार युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। जिला सेवायोजन कार्यालय और राजकीय आईटीआई भोगनीपुर के संयुक्त… Read More

8 minutes ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,कच्चे मकान की छत ढही,मलबे में दबकर मां,बेटी की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के सिमरामऊ गांव में एक कच्चे मकान की छत… Read More

30 minutes ago

मूसानगर पुलिस ने हत्या का किया खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार

कानपुर देहात, 11 सितंबर: मूसानगर पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का 60 घंटों के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी… Read More

44 minutes ago

कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ई-लॉटरी कल

कानपुर देहात – कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही 'प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन' और 'सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन' योजनाओं… Read More

50 minutes ago

कानपुर देहात में माटीकला टूल किट वितरण के लिए करें ऑनलाइन आवेदन

कानपुर देहात – उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के निर्देशानुसार, जिला खाद्य एवं ग्रामोद्योग अधिकारी, अखिलेश अग्निहोत्री ने जनपद में रोजगार… Read More

1 hour ago

नाबालिक किशोरी से दुष्कर्म करने तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी गिरफ्तार,भेजा जेल

पुखरायां। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में थाना बरौर… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.