जन जागरूकता रैली निकाल जल संरक्षण के लिए किया प्रेरित

जयदेवी राजाराम चैरिटी फाउंडेशन एवं प्राइमरी स्कूल के बच्चों द्वारा ग्राम बिजौली में जल संरक्षण जन जागरूकता रैली निकाल कर जल संरक्षण के लिए ग्रामवासियों को प्रेरित किया गया।इस अवसर पर वंशलाल सेवानिवृत्त अध्यापक,राकेश उमराव लोको पायलट,सुभाष, प्रधानाचार्य,प्राइमरी स्कूल के समस्त शिक्षक,एनजीओ के निदेशक सियाराम सचान, मिथलेश सचान एवं रुपेश सचान ने कार्यक्रम में प्रतिभाग लिया

पुखरायां।जयदेवी राजाराम चैरिटी फाउंडेशन एवं प्राइमरी स्कूल के बच्चों द्वारा ग्राम बिजौली में जल संरक्षण जन जागरूकता रैली निकाल कर जल संरक्षण के लिए ग्रामवासियों को प्रेरित किया गया।इस अवसर पर वंशलाल सेवानिवृत्त अध्यापक,राकेश उमराव लोको पायलट,सुभाष, प्रधानाचार्य,प्राइमरी स्कूल के समस्त शिक्षक,एनजीओ के निदेशक सियाराम सचान, मिथलेश सचान एवं रुपेश सचान ने कार्यक्रम में प्रतिभाग लिया। साथ ही साथ जल संचय के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग पिट का निर्माण भी अभी अभी कराया है।

पिट के निर्माण की लागत लगभग 50000 रुपये है और एक पिट लगभग 1 करोड़ लीटर पानी प्रति वर्ष जमीन में रिचार्ज करने में सक्षम है। इसके निर्माण में 150 फीट गहराई तक बोर करके (मौरम के स्ट्रेटा पर) 4″ डाया का पीवीसी पाइप जिसमें नीचे और ऊपर लगभग 10 फीट की लम्बाई पर छोटे छोटे छेद हैं, डाला गया है। 10x10x6 फीट साइज की फिल्टर पिट का निर्माण किया गया है। इस पिट के निर्माण में सबसे निचले भाग में टूटी ईट,बीच में पत्थर के टुकड़े और ऊपरी हिस्से में मौरम की सतह बिछाई गयी है।

Author: anas quraishi

SABSE PAHLE

anas quraishi

SABSE PAHLE

Recent Posts

कानपुर देहात में लूट के आरोपी को दो साल की सजा,3 हजार का लगा जुर्माना

कानपुर देहात में पुलिस की सक्रियता के चलते अपराधियों को सजा दिलाने का सिलसिला लगातार…

1 day ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवाहन पर देवस्थानों में रामायण के पाठ प्रारंभ

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। राष्ट्रीय स्तर पर सनातन के संबंध में चल रही बहस को…

1 day ago

प्राथमिक विद्यालय नरिहा में मना प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव

कानपुर देहात। प्राथमिक विद्यालय नरिहा विकासखंड अकबरपुर में नवीन शैक्षिक सत्र के प्रारंभ में स्कूल…

1 day ago

मेहनत रंग लाई: रजिया को मिली साइकिल की उड़ान, फतेहपुर के सितारों का हुआ सम्मान

विवेक सिंह,फतेहपुर: प्राथमिक विद्यालय अस्ती में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में शिक्षा के क्षेत्र…

2 days ago

कानपुर देहात में सुभासपा का हुंकार: महर्षि कश्यप जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, 2027 के लिए भरी हुंकार

कानपुर देहात: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने आज महर्षि कश्यप जी के जन्म दिवस…

2 days ago

गर्मी के कारण स्कूलों के समय में बदलाव की उठी मांग

राजेश कटियार, कानपुर देहात। लगातार तापमान में हो रही वृद्धि के चलते राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ…

2 days ago

This website uses cookies.