कानपुर देहात

जब कभी पृथ्वी पर अत्याचार बढ़ता है तब भगवान लेते हैं अवतार : आचार्य शिवाकांत महाराज

अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित शिवाकांत महाराज ने कहा है कि पृथ्वी पर जब-जब अत्याचार अनाचार बढ़ता है भगवान मानव स्वरूप में अवतार लेकर उसका हरण करते हैं।

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात : अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित शिवाकांत महाराज ने कहा है कि पृथ्वी पर जब-जब अत्याचार अनाचार बढ़ता है भगवान मानव स्वरूप में अवतार लेकर उसका हरण करते हैं।वे यहाँ अकबरपुर स्थित जनकपुरी मैदान में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने रामचरितमानस की चौपाई” जब जब होय धर्म की हानी – बाढ़हिं असुर अधम अभिमानी”, तब तब प्रभु धरि मनुज शरीरा-हरहिं सकल सज्जन भव पीरा” का दृष्टांत सुनाते हुए कृष्ण जन्मोत्सव का वर्णन किया।

विज्ञापन

इस दौरान श्रोताओं ने साज बाज पर गायन का भरपूर आनंद उठाया।कार्यक्रम के मध्य अकबरपुर लोकसभा सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने पहुंचकर व्यास पीठ का आरती कर सम्मान किया। इस अवसर पर प्रधान यजमान रामचंद्र गुप्ता , भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने व्यास पूजन किया गुड्डन सिंह चेयरमैन , पीएसआईटी कॉलेज चेयरमैन निर्मला सिंह , डॉक्टर नरेंद्र द्विवेदी , अशोक त्रिवेदी , श्याम ओमर , श्यामू गुप्ता , कुंवर सिंह , अमर यादव , राम आसरे गुप्ता झांसी आज की कथा में यजमान रहे कोयला नगर कानपुर नगर से भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव में पहुंचे अमित त्रिवेदी , हरी शरण त्रिवेदी , कथा की पूरी जानकारी पं उत्तम शुक्ला द्वारा दी गई।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

मौसेरी बहन के प्रेमी ने साथियों संग मिल बेरहमी से की थी युवक की हत्या

कानपुर देहात के रनियां थाना क्षेत्र में 2 जुलाई को बरामद हुए अज्ञात शव की…

1 day ago

गुरुपूर्णिमा के दिन गुरुओं का ऐसा अपमान, पढ़कर के आप भी हो जाएंगे हैरान

कानपुर देहात। गुरुपूर्णिमा जैसे पावन दिन पर जब देश भर में लोग अपने शिक्षकों के…

2 days ago

₹29,000 की साइबर ठगी का शिकार हुए अंकित कुमार, शिवली पुलिस ने ₹25,000 कराए वापस

कानपुर देहात: कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र के जुगराजपुर गांव निवासी अंकित कुमार साइबर…

2 days ago

कानपुर देहात: मोटरसाइकिल चोरी और मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद

कानपुर देहात में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम और खुलासे के लिए चलाए जा रहे विशेष…

2 days ago

बेसिक शिक्षा विभाग फिर हुआ शर्मसार कक्षा 6 के बच्चों को नहीं आता 10 तक का पहाड़ा

कानपुर देहात। स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता को जांचने के लिए शिक्षा मंत्रालय की ओर से…

3 days ago

नोडल अधिकारी ने विभिन्न स्थानों पर किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण पर दिया संदेश

कानपुर देहात। महानिदेशक आयुष उत्तर प्रदेश शासन/नोडल अधिकारी वृक्षारोपण मानवेंद्र सिंह द्वारा जनपद में हो…

3 days ago

This website uses cookies.