उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

जब स्वभाव को धर्म के सिद्धांतों के अनुरूप बदल जाता है, तब हमें संस्कृत और सभ्यता प्राप्त होती है : रेणुका सचान

कस्बे के संजय नगर, बूथ संख्या 85 में बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रेणुका सचान ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।

Story Highlights
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती का आयोजन

पुखरायां : कस्बे के संजय नगर, बूथ संख्या 85 में बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रेणुका सचान ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि जब स्वभाव को धर्म के सिद्धांतों के अनुरूप बदल जाता है, तब हमें संस्कृत और सभ्यता प्राप्त होती है।

रेणुका सचान ने आगे कहा कि प्रखर विचारक, उत्कृष्ट संगठनकर्ता, एकात्म मानववाद के प्रणेता, सत्यनिष्ठ एवं कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत परम श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचार जन सेवा से संस्कार हमें हमेशा समाज कल्याण के कार्यों को करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, मंडल मंत्री वैष्णवी अवस्थी, धर्मेंद्र सचान, मनोज शर्मा, श्रीमती कमला, सुधा राजरानी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों और उनके योगदान को याद किया।

रेणुका सचान ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन और उनके विचार हमें समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि हमें उनके आदर्शों पर चलकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करना चाहिए।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading