बांदा। खानदानियों में हुई हमीनी विवाद में पिता-पुत्री को लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल पिता ने घटना की सूचना पुलिस को दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव के मजरा बंशीपुरवा निवासी बलराम (45) पुत्र रामकृपाल का 10 दिन पहले अपने ही भाइयों से बंटवारा हुआ था। बंटवारे में कम जमीन मिलने पर बलराम ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर सोमवार को सुबह उसका अपने खानदानियों से विवाद हो गया। घर में घुसकर पांच खानदानियों ने बलराम को लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। पिता को बचाने आई पुत्री विजय लक्ष्मी (16) को भी खानदानियों ने मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। पड़ोसियों ने हस्तक्षेप करते हुए विवाद को शांत कराया। घायल पिता-पुत्री ने घटना की जानकारी कोतवाली पहुंच कर पुलिस को दी। पुलिस ने जिला अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया।
पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के उलरापुर गांव में…
कानपुर देहात। बताते चले कि जनपद कानपुर देहात में 10 विकासखंड है जिनमे से वर्ष…
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश में कम छात्र संख्या वाले परिषदीय स्कूलों को बंद करने या…
कानपुर देहात: जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देश पर आज कानपुर देहात में टेक्निकल ग्रेड यूरिया…
कानपुर देहात: जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देश पर आज तहसील सिकंदरा के ग्राम खोजाफूल में…
कानपुर देहात में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक राजमिस्त्री का शव मिला है।सूचना पर…
This website uses cookies.