G-4NBN9P2G16
औरैया

जयंती पर पर्यावरणविद को  किया गया याद

पर्यावरणविद स्वर्गीय भगवत स्वरूप विश्नोई की 79 वीं जयंती पर बिरूहुनी के विश्नोई उद्यान में शनिवार को पर्यावरण संरक्षण एवं कवि गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें सामाजिक विषय में जहां करारे प्रहार हुए वहीं पर्यावरणविद् को याद कर पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी ने संकल्प लिया।

औरैया। पर्यावरणविद स्वर्गीय भगवत स्वरूप विश्नोई की 79 वीं जयंती पर बिरूहुनी के विश्नोई उद्यान में शनिवार को पर्यावरण संरक्षण एवं कवि गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें सामाजिक विषय में जहां करारे प्रहार हुए वहीं पर्यावरणविद् को याद कर पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी ने संकल्प लिया। इस मौके पर उद्यान में भगवान भोले और नंदी देव की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा भी हुई।
वरिष्ठ समाजसेवी कौशल किशोर पांडे की अध्यक्षता में एवं पूर्व मंत्री चौधरी रामबाबू यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित पर्यावरण संरक्षण गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में जहां अपना पूरा जीवन हरियाली बढ़ाने के लिए प्रयत्नरत रहने वाले पर्यावरणविद स्वर्गीय भगवत स्वरूप विश्नोई को याद किया गया, वहीं कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से सामाजिक विसंगतियों पर जमकर प्रहार किए। इससे पूर्व कार्यक्रम संयोजक प्रशांत विश्नोई ने सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर एवं अंग वस्त्र ओढ़ा कर सम्मान किया।
इस मौके पर सुरेश चौधरी, विनोद यादव, राघव मिश्र, रामजी विश्नोई, अजय सिंह, नीरज दुबे, वीरेन्द्र सेंगर, नमो नारायण अवस्थी, डॉक्टर गोविंद द्विवेदी, गोपाल पांडे, अभिषेक तिवारी आदि प्रमुख रूप से रहे। आचार्य राघवेंद्र शुक्ला और गायत्री परिवार के पारसनाथ द्विवेदी ने विभिन्न अनुष्ठान संपन्न कराए।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

रसूलाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में बंबी में मिला युवक का शव,फैली सनसनी

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More

24 minutes ago

यूपी में शीर्ष स्तर पर कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

27 minutes ago

कानपुर देहात में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More

27 minutes ago

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

50 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

1 hour ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.