G-4NBN9P2G16
औरैया

जर्जर दीवार गिरने से महिला सहित जानवर दबकर मरे, परिजन बेहाल

थाना क्षेत्र के एक गाँव मे सोमवार सुबह पड़ोसी की जर्जर दीवार  गिरने से सड़क के दूसरी तरफ पड़ोसी महिला और जानवर दबकर मर गये।

फफूंँद,औरैया। थाना क्षेत्र के एक गाँव मे सोमवार सुबह पड़ोसी की जर्जर दीवार  गिरने से सड़क के दूसरी तरफ पड़ोसी महिला और जानवर दबकर मर गये। मृतक महिला का एक पुत्र भी दबकर घायल हो गया।गिरी हुई दीवार बहुत पुरानी ईंटों की बनी हुई थी।
  सोमवार सुबह लगभग छः बजे फफूंँद थाना क्षेत्र के गाँव शेरपुर सरैया निवासी पचपन वर्षीय मृतक महिला सिया बेटी पत्नी चंन्द्रपाल यादव अपने घर के सामने बंधे जानवरों को चारा दे रही थी, उसका पुत्र भी साथ मे था, तभी सड़क के दूसरी तरफ बना पड़ोसी यतेंद्र तिवारी के घर की दीवार गिर गई। पड़ोसी के घर की दीवार काफी ऊंची थी जो गिरने से सड़क की दूसरी तरफ चंन्द्रपाल यादव के चबूतरे से लेकर बरामदे तक जा गिरी। दीवार में सिया बेटी,उसका पुत्र संजय, एक गाय, एक भैंस दब गई। गिरी हुई दीवार बहुत ही पुरानी और ककैया ईंटों की बनी हुई थी। दीवार को गारे मिट्टी से काफी ऊंचाई तक बनाया गया था।भर-भराकर  दीवार गिरने की आवाज सुनकर गाँव वाले दौड़ पड़े, दीवार में दबी महिला और उसके पुत्र को निकाल कर अस्पताल ले गये, लेकिन महिला की रास्ते मे ही मृत्यु हो गई। जबकि घायल पुत्र संजय इक्कीस वर्षीय का इलाज चल रहा है। इसके अलावा एक गाय और एक भैंस की भी मृत्यु हो गई है। बताया जाता है कि मृतिका के दो पुत्र व तीन  पुत्रियाँ है।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस सम्बंध में थाना अध्यक्ष फफूंँद राकेश शर्मा ने बताया कि जानवरों को चारा खिलाने के लिए महिला व उसका पुत्र गया था , जो पड़ोसी की दीवार गिरने से उसमे दब गये , जिसमे महिला की मृत्यु हो गई। शव को पोष्टमार्टम को भेजा जा रहा है।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात में वैना नहर में मिले युवक के शव के पोस्टमार्टम में सनसनीखेज खुलासा

पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More

8 hours ago

कानपुर देहात में गुमशुदा महिला सकुशल बरामद,किया गया परिजनों के सुपुर्द

पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More

8 hours ago

कानपुर देहात में रविवार से लापता दो किशोरियों के मामले में पुलिस के हांथ खाली

पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More

9 hours ago

पचास वर्षीय युवक लापता परिजन परेशान पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर

कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More

10 hours ago

कानपुर देहात में नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप,शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी

पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।परिजनों ने गांव… Read More

10 hours ago

कौरु जलालपुर में किसानों के लिए उर्वरक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

कानपुर देहात: संदलपुर क्षेत्र की कौरु जलालपुर पंचायत में सोमवार को किसानों के लिए एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.