जहरीले कीड़े के काटने से युवक की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल रेफर
बरौर थाना क्षेत्र के निगोही गांव निवासी एक युवक को शुक्रवार सुबह खेत की मेंड़ साफ करते समय किसी जहरीले कीड़े द्वारा डस लिए जाने के चलते पुखरायां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। बरौर थाना क्षेत्र के निगोही गांव निवासी एक युवक को शुक्रवार सुबह खेत की मेंड़ साफ करते समय किसी जहरीले कीड़े द्वारा डस लिए जाने के चलते पुखरायां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अंतर्गत निगोही गांव निवासी हिमांशु पुत्र बलराम शुक्रवार सुबह अपने खेत की मेड साफ कर रहा था कि तभी अचानक किसी जहरीले कीड़े ने उसे हांथ में डस लिया।जिसके चलते वह गंभीर रूप से आहत हो गया।जानकारी होने पर परिजनों ने उसे आनन फानन में पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया।जहां पर मौजूद चिकित्साधीक्षक डॉ अनूप सचान द्वारा प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जहां पर उसका उपचार जारी है।
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.