ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। बरौर थाना क्षेत्र के निगोही गांव निवासी एक युवक को शुक्रवार सुबह खेत की मेंड़ साफ करते समय किसी जहरीले कीड़े द्वारा डस लिए जाने के चलते पुखरायां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अंतर्गत निगोही गांव निवासी हिमांशु पुत्र बलराम शुक्रवार सुबह अपने खेत की मेड साफ कर रहा था कि तभी अचानक किसी जहरीले कीड़े ने उसे हांथ में डस लिया।जिसके चलते वह गंभीर रूप से आहत हो गया।जानकारी होने पर परिजनों ने उसे आनन फानन में पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया।जहां पर मौजूद चिकित्साधीक्षक डॉ अनूप सचान द्वारा प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जहां पर उसका उपचार जारी है।
कानपुर देहात। सूरज की तपिश हर किसी को झुलसा रही है। ऐसे में शासन और…
कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण कल 4…
कानपुर देहात। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केशव नाथ गुप्ता के अध्यक्षता में जनपद स्तरीय…
कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को पारदर्शी, शांतिपूर्ण, सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु जिलाधिकारी…
कानपुर देहात। मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन0 की अध्यक्षता में विकास भवन कार्यालय में हुई…
कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को शांतिपूर्ण,निष्पक्ष,पारदर्शीपूर्ण रूप में संपन्न कराए जाने हेतु सामान्य…
This website uses cookies.