जालौन

जांलौन: गौशाला में लापरवाही पर डीएम सख्त, कई अधिकारियों पर गिरी गाज

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज पिया निरंजनपुर गौशाला का औचक निरीक्षण किया।

जालौन: जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज पिया निरंजनपुर गौशाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें व्यवस्थाओं में कई गंभीर खामियां मिलीं, जिस पर उन्होंने तत्काल कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

निरीक्षण में जिलाधिकारी ने पाया कि गौशाला का भूसा घर खाली था, परिसर में चारों तरफ कीचड़ फैली हुई थी और अभिलेखों में भी गड़बड़ी पाई गई। इन अनियमितताओं पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने तुरंत पंचायत सहायक की सेवा समाप्त करने का आदेश दिया। साथ ही, ढीले पर्यवेक्षण के लिए खंड विकास अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए।

इसके अलावा, जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान के खिलाफ 95जी की कार्रवाई करने के भी आदेश जारी किए हैं।

डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि गौशाला में भूसा, हरा चारा और चोकर की उपलब्धता हर हाल में समय पर सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि भूसा की डिमांड न करने जैसी लापरवाही और उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को यह भी आदेश दिया कि गौशाला परिसर में बन रही चरही का काम तेजी से कराया जाए और समय पर पूरा किया जाए।

 

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

पुलिस अधीक्षक ने किया थाना रनियां का आकस्मिक निरीक्षण

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने आज अचानक रनियां थाने का निरीक्षण किया।…

51 minutes ago

अनुपम श्रीवास्तव, नायब नाजिर, तहसील डेरापुर, सरकारी धनराशि में हेराफेरी के आरोप में निलंबित

कानपुर देहात: सरकारी धनराशि का गबन करने के आरोप में जिलाधिकारी कपिल सिंह ने तहसील…

2 hours ago

कोलंबिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कानपुर के वैज्ञानिक का शोधपत्र सराहा गया

कानपुर: कोलंबिया के कैली में 24 से 28 अगस्त, 2025 तक आयोजित ISSCT (International Society…

5 hours ago

इग्नू में प्रवेश का सुनहरा मौका: अब 15 सितंबर तक करें आवेदन, उम्र और टीसी की कोई बाध्यता नहीं

कानपुर देहात: अगर आप उच्च शिक्षा प्राप्त करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके…

5 hours ago

गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार

औरैया: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, सहार पुलिस ने…

5 hours ago

नकली डीएपी बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

औरैया: प्रशासन और पुलिस की एक संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली डीएपी…

5 hours ago

This website uses cookies.