सरवनखेड़ा,अमन यात्रा : सोमवार को मिशन शक्ति 4.0 के अंतर्गत ब्लॉक सरवनखेडा के ग्राम पंचायत गोगुमऊ में, ग्राम पंचायत भवन, प्राथमिक विद्यालय में बाल श्रम, बाल विवाह रोकथाम हेतु जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें दीपिका सिंह सेंगर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की साथ ही महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा सरकार द्वारा अनेकों योजनाएं चलाई जा रही है जिनके बारे में बताया और योजनाओ का लाभ आप सभी तभी उठा सकते हो जब आपको योजनाओ की सही जानकारी होगी कन्या सुमंगला जिसमे बच्ची के जन्म से लेकर शादी तक पढ़ाई तक के लिए समय समय पर लाभ मिलता है।
ये भी पढ़े- वधू ने लौटाई बारात, वजह जानकार होंगे आप हैरान
महिला शक्ति केंद्र से महिला कल्याण अधिकारी प्रतिमा श्रीवास्तव द्वारा बालश्रम बाल विवाह रोकथाम हेतु विस्तृत जानकारी दी गई की ये कानूनी अपराध है जागरूक करते हुए कहा की हमे अपने आपको और अपने आस पास भी ये जानकारी सभी तक पहुचानी चाहीए ताकि किसी का भी सामाजिक शोषण न हो सके तथा जिला समन्वयक रिचा तिवारी द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उ०प्र० मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रिया, सोनाली शुक्ला, प्रियंका सिंग, कीर्ति, रामकली, सुशीला, सुनीता सिंह, राजेंद्र कुमारी, कुसुमलता, कमला देवी, विमला, वैशाली, कांति देवी, सुशीला, अंशिका, आकांशा आदि महिलाएं मौजूद रही।
कानपुर देहात: तहसीलदार अकबरपुर ने बताया कि सूक्ष्म एवं लघु उद्यम फैसिलिटेशन काउंसिल, कानपुर से…
कानपुर देहात: अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए है!…
कानपुर देहात: संदलपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत अकना की प्रधान मोहिनी सिंह के अनुरोध पर,…
कानपुर देहात: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, नव…
कानपुर देहात: अब कानपुर देहात के किसान भी अपनी कमाई बढ़ा सकते हैं! सरकार ने…
कानपुर देहात: जनपद के किसानों को समय से, पर्याप्त मात्रा में तथा पारदर्शी व्यवस्था के…
This website uses cookies.