जापान : के मियागी में आए भूकंप से वहां की सड़कों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गईं। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से ऊंचाई वाले इलाकों में जाने को कहा है।
जापान में 10 साल बाद फिर सूनामी ने दस्तक दी है। समुद्री सीमा से सटे मियागी प्रांत में शनिवार को 7.2 तीव्रता (मैग्नीट्यूड) के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इसके बाद एक मीटर ऊंची लहरें समुद्री तट से टकराईं हैं।
मियागी में जापान का एक परमाणु पावर प्लांट भी है। सूनामी से उसे नुकसान पहुंचने की संभावना भी जताई जा रही है। इससे पहले जापान में 11 मार्च 2011 को सूनामी आई थी, जिसने बड़ी ताबाही मचाई थी। भूकंप का केंद्र उत्तर पूर्वी तट के पास 60 किलोमीटर गहराई में बताया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से ऊंची जगहों पर जाने का आग्रह किया है।
भूकंप से मियागी के कई इलाकों में नुकसान पहुंचा है। यहां जापान का एक न्यूक्लियर पावर प्लांट भी है, जो फिलहाल सुरक्षित बताया जार हा है। पिछले महीने भी जापान के पूर्वी समुद्री तट पर 7.1 तीव्रता का भूकंप आया था। उस समय सूनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई थी।
भूकंप की वजह से फाइट रुकी
एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि भूकंप की वजह से जापान में चल रही फाइट को राकना पड़ा।
5 मार्च को न्यूजीलैंड में आया था 8.1 तीव्रता का भूकंप
इससे पहले 5 मार्च को न्यूजीलैंड के उत्तरी-पूर्वी तट पर 8.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद इस इलाके में सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है। भूकंप उत्तरी आइसलैंड के पास केरमाडेक द्वीप पर आया। जारी चेतावनी में कहा गया था कि तटवर्ती इलाकों के पास रहने वाले लोगों को तुरंत ऊंचाई वाले मैदानों में चले जाना चाहिए।
सूनामी क्या है?
समुद्र के भीतर जब तेज हलचल होती है तो इससे बहुत ऊंची लहरें उठने लगती हैं। ये लहरें जबर्दस्त आवेग के साथ आगे बढ़ती हैं। इन्हीं ऊंची लहरों को सूनामी कहते हैं। दरअसल सूनामी जापानी शब्द है जो सू और नामी से मिल कर बना है सू का अर्थ है समुद्र तट और नामी का अर्थ है लहरें।
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव ने सोमवार को…
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष (उपमंत्री स्तर प्राप्त) श्रीमती अपर्णा यादव…
उरई, जालौन। रविवार रात एक दुखद घटना में झांसी से कानपुर जा रही एक मालगाड़ी…
उरई, जालौन। पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा…
उरई, जालौन। माधौगढ़ ब्लॉक के रूपापुर ग्राम पंचायत में मनरेगा मजदूरों को 40 दिन मजदूरी…
राजेश कटियार,कानपुर देहात। देश में लंबे समय से प्रतीक्षित जनगणना की प्रक्रिया अब औपचारिक रूप…
This website uses cookies.