अपना जनपदउत्तरप्रदेशजालौनफ्रेश न्यूज

जालौन में गौशालाएं बनीं आदर्श, आयोग ने जताया संतोष

उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने आज जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद की गौशालाओं की व्यवस्था का निरीक्षण किया।

Story Highlights
  • कंट्रोल रूम और सीसीटीवी कैमरों से गौशालाओं की निगरानी

जालौन: उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने आज जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद की गौशालाओं की व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों से आ योग के अध्यक्ष काफी संतुष्ट हुए।

आयोग के अध्यक्ष ने सबसे पहले गौशालाओं की निगरानी के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से गौशालाओं की स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में 413 गौशालाएं और अस्थायी गौ आश्रय स्थल स्थापित किए गए हैं, जिनमें 42,000 से अधिक गाय और नंदी रह रहे हैं। इन गौशालाओं में 82 नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं जो निराश्रित गौवंशों की समस्याओं से किसानों और आम नागरिकों को निजात दिलाने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं।

गौशालाओं में बेहतर व्यवस्था

जिला प्रशासन ने सड़कों और खेतों में घूम रहे निराश्रित गौवंशों को पकड़कर गौशालाओं में भेजा जा रहा है। गौशालाओं में गौवंशों की देखभाल के लिए भूसा, हरा चारा और पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसके साथ ही, गौशालाओं के मुख्य द्वार, चरही और भूसा घर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि इनकी निगरानी की जा सके। सभी गौशालाओं और गौ आश्रय स्थलों की 24 घंटे मॉनिटरिंग के लिए कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

किसानों को प्रोत्साहित करने की योजना

गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री श्याम बिहारी गुप्ता ने इस व्यवस्था को पूरे प्रदेश के लिए एक आदर्श मॉडल बताया। उन्होंने किसानों से अपील की कि गो आधारित कृषि/ जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए कम से कम एक गाय का प्रत्येक किसान पालन करें। उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत प्रत्येक किसानों एवं स्वयं सहायता समूह को गौशालाओं से गाय प्राप्त करने के लिए प्रति गाय 1500 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि गौशालाओं से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जोड़ने की आवश्यकता को रेखांकित किया।

जिला प्रशासन की पहल सराहनीय

जनपद जालौन में गौवंशों की देखभाल के लिए की जा रही व्यवस्थाओं को और भी मजबूत किया है। यह पहल न केवल जिले में गौवंशों के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि राज्य में गौ सेवा के क्षेत्र में एक नई दिशा भी दिखाएगी। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास, प्रभारी जिला विकास अधिकारी महेंद्र चौबे, डीसी मनरेगा रामेन्द्र सिंह, उप कृषि निदेशक एसके उत्तम, जिला पंचायत राज अधिकारी राम अयोध्या प्रसाद, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी मनोज कुमार अवस्थी सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading