G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

जितेंद्र पांडेय बने अध्यक्ष मुकेश बाबू कार्यकारी अध्यक्ष और प्रताप महामंत्री

अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ विकासखंड संदलपुर की ब्लाक कार्यकारिणी का निर्वाचन और शिक्षक सम्मान समारोह बीआरसी संदलपुर में संपन्न हुआ।

संदलपुर। अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ विकासखंड संदलपुर की ब्लाक कार्यकारिणी का निर्वाचन और शिक्षक सम्मान समारोह बीआरसी संदलपुर में संपन्न हुआ। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत सुबह 11 बजे से नामांकन की प्रक्रिया चुनाव अधिकारी जिला मंत्री विवेक पाल एवं चुनाव पर्यवेक्षक जिला मीडिया प्रभारी नौशाद अहमद की देखरेख में प्रारंभ हुई। अध्यक्ष के पद पर जितेंद्र पांडेय कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर मुकेश बाबू महामंत्री के पद पर प्रताप सिंह कोषाध्यक्ष के पद पर आशुतोष त्रिपाठी ने नामांकन कराया। अंतिम समय 1 बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच की गई किसी भी पद पर एक से अधिक प्रत्याशी न होने की दशा में निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हो गया।

दोपहर 2 बजे आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में सेवानिवृत्ति अध्यापकों शिवनाथ बाजपेई, रामस्वरूप संखवार रामनारायण कटियार बलराम सिंह राठौर और शिवनाथ मिश्रा को नवीन कार्यकारिणी द्वारा अंगवस्त्र, गीता की पुस्तक एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला संगठन मंत्री अनंत त्रिवेदी ने बताया कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ स्वाध्याय स्वावलंबन और सम्मान की भावना से शैक्षिक समस्याओं को हल करने के लिए संघर्षरत है। ब्लाक कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश शुक्ला उपाध्यक्ष महिला सुदीक्षा पांडेय उपाध्यक्ष संग्राम सिंह उपाध्यक्ष मुकेश सिंह सेंगर संयुक्त मंत्री राजेंद्र सिंह संयुक्त मंत्री रीता शर्मा मीडिया प्रभारी विश्व दीपक आईटी सेल प्रभारी शशिकांत त्रिपाठी महिला कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमारी और महामंत्री प्रिया तिवारी को मनोनीत किया गया।

ब्लॉक संगठन मंत्री के पद पर अमित कुमार द्विवेदी का मनोनयन जिला संगठन मंत्री अनन्त त्रिवेदी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन यादुवेंद्र सिंह सेंगर ने किया। इस दौरान जिला प्रवक्ता देवेंद्र तिवारी इत्सेल्फ प्रभारी अमित कुमार तिवारी मोहम्मद शमी गौरव सिंह राजपूत वीरेंद्र कुमार अनन्त स्वरूप नवीन कुमार निर्मल कुमार विमल गुप्ता आदि उपस्थित रहे। सम्मानित गुरूजनों ने नवीन कार्यकारिणी को अपना आशीर्वाद दिया और शिक्षक हित में कार्य करने की प्रेरणा दी।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

युवक को जहरीले कीड़े ने डसा,हालत गंभीर

पुखरायां।कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के सरौटा द्वितीय में एक युवक को जहरीले कीड़े ने डस लिया।जिसे पुखरायां सीएचसी… Read More

2 hours ago

कानपुर देहात में दो अज्ञात बाइक सवारों ने बुजुर्ग से की 7400 रुपए की टप्पेबाजी

पुखरायां।कानपुर देहात में टप्पेबाजी का एक मामला सामने आया है।डेरापुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक बुजुर्ग… Read More

2 hours ago

मन की बात सुनने के बाद ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर किया प्रदर्शन

कानपुर देहात:  कानपुर देहात के गिरधरपुर गांव में आज एक अनोखा नजारा देखने को मिला। प्रधानमंत्री के 'मन की बात'… Read More

3 hours ago

कानपुर देहात में यमुना का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने जारी किया बाढ़ अलर्ट

कानपुर देहात: कानपुर देहात में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है।… Read More

3 hours ago

दो साल में टेट करो पास वरना जबरन होगा रिटायरमेंट

कानपुर देहात। सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले ने देशभर के लाखों शिक्षकों की नींद उड़ा दी है। कोर्ट ने आदेश… Read More

4 hours ago

कानपुर देहात ने ट्रैक्टर की टक्कर से भाजपा जिला मंत्री की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।भाजपा जिलामंत्री शिवपाल सिंह की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई।हादसे… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.