कानपुर देहात

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस कल

मुख्य सचिव, उ0प्र0 शासन के निर्देशों की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित किये जाने के निर्देश दिये गये है,

मैथा,अमन यात्रा। मुख्य सचिव, उ0प्र0 शासन के निर्देशों की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित किये जाने के निर्देश दिये गये है, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा क्रमानुसार प्रत्येक तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की जायेगी, जिसमें जिले के पुलिस अधीक्षक व अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। उक्त के अतिरिक्त अन्य तहसीलों में जिलाधिकारी द्वारा संशोधित निर्गत निर्धारित रोस्टर के अनुसार जिलाधिकारी के साथ मुख्य विकास अधिकारी भी जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग करेंगी, अथवा जिलाधिकारी द्वारा नामित किसी अपर जिलाधिकारी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की जायेगी, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। शेष तहसीलों में सम्बन्धित उपजिलाधिकारी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की जायेगी, जिसमें सम्बन्धित पुलिस क्षेत्राधिकारी व तहसील स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। यदि उक्त तिथि को सार्वजनिक अवकाश पड़ता है, तो सम्पूर्ण समाधान दिवस अगले दिन आयोजित किये जाने के निर्देश दिये गये है। संशोधित रोस्टर संपूर्ण समाधान दिवस का माह  2022 से 02 जुलाई 2022 तक का रोस्टर के अनुसार कोविड- 19 की गाइड लाइन में दिये गये निर्देशों के अनुसार जिलाधिकारी की अध्यक्षता में दिनांक 2  जुलाई 2022 को तहसील मैथा में जिला स्तरीय तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार तहसील डेरापुर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन, तहसील अकबरपुर में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित  अधिकारियों को निर्देशित किया है कि निर्धारित तिथि व समय पर (प्रातः 10.00 बजे) पहुँच कर सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।

 

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया हरिशंकरी पौधरोपण

जालौन। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद में आज “एक पेड़ मां…

53 minutes ago

जिलाधिकारी ने किया बघौरा कम्पोजिट विद्यालय का औचक निरीक्षण

जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज प्रातःकाल उच्च प्राथमिक बघौरा कम्पोजिट विद्यालय का औचक…

1 hour ago

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

16 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

18 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

18 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

18 hours ago

This website uses cookies.