नोडल अधिकारी ने विभिन्न स्थानों पर किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण पर दिया संदेश
महानिदेशक आयुष उत्तर प्रदेश शासन/नोडल अधिकारी वृक्षारोपण मानवेंद्र सिंह द्वारा जनपद में हो रहे वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान नोडल अधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा करायें जा रहे पौध रोपण का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पौधों के संवर्धन, संरक्षण पर विशेष बल देने हेतु सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्देशित किया

- विभिन्न स्थानों पर हो रहे पौधरोपण का निरीक्षण कर, देखभाल करने पर दिया जोर
- नोडल अधिकारी ने ग्राम कोरारी, आयुष हॉस्पिटल, फत्तेहपुर रोशनाई में किया पौधरोपण
- जनपदवासियों से वृक्षारोपण अभियान में सहभागिता करने हेतु की अपील
- नोडल अधिकारी ने आयुष चिकित्सालय का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
कानपुर देहात। महानिदेशक आयुष उत्तर प्रदेश शासन/नोडल अधिकारी वृक्षारोपण मानवेंद्र सिंह द्वारा जनपद में हो रहे वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान नोडल अधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा करायें जा रहे पौध रोपण का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पौधों के संवर्धन, संरक्षण पर विशेष बल देने हेतु सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्देशित किया। नोडल अधिकारी ने कहा कि जनपद में वृहद वृक्षारोपण अभियान चल रहा है, इस अभियान के अन्तर्गत लगाये जा रहे पौधों की जिओ टैगिंग व अन्य सम्बन्धित कार्य समय अन्तर्गत करायें जायें। उन्होंने सभी अधिकारियों को किए गए पौधरोपण की नियमित निगरानी करायें जाने के भी निर्देश दिये। नोडल अधिकारी द्वारा ग्राम्य विकास द्वारा कराये जा रहे पौधरोपण जिसमें सरवनखेड़ा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम कोरारी, अकबरपुर तहसील अंतर्गत आयुष हॉस्पिटल शहजादपुर, फत्तेह रोशनाई आदि स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा सम्बन्धित स्थानों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने ग्रामीणजनों से वार्ता करते हुए कहा कि जो भी वृक्ष आपको दिये जा रहे है उन्हें लगाकर संरक्षित करें।
नोडल अधिकारी द्वारा आयुष हॉस्पिटल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जनरल वार्ड, महिला वार्ड, दवा वितरण कक्ष, आयुष वन आदि का निरीक्षण किया तथा उपस्थित मरीजों से बातचीत कर दिए जा रहे उपचार की जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित चिकित्सा अधीक्षक तथा अन्य चिकित्सकों को अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने तथा मरीजों को ठीक प्रकार से इलाज उपलब्ध कराए जाने हेतु निर्देशित किया। इस मौके परियोजना निदेशक वीरेंद्र सिंह, डीसी एनआरएलएम गंगाराम वर्मा, उप जिलाधिकारी अकबरपुर अवनीश कुमार के साथ अधिकारीगण, कर्मचारी, कृषक आदि उपस्थित रहे।
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.