G-4NBN9P2G16
अमन यात्रा, दिबियापुर,औरैया। शुक्रवार को राजकीय कन्या विद्यालय , दिबियापुर के प्रांगण में ग्रीन दिबियापुर अभियान के कार्यक्रम में जिलाधिकारी नेहा प्रकाश और उनके साथ उपजिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित हुए। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत यूनिसेड द्वारा परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने की दिशा में अवंत परियोजना के कार्यक्रम का संचालन विगत 7 वर्षों से किया जा रहा है। विद्यालय प्रांगण में यूनिसेड और गेल (इंडिया) लि०,पाता के आर्थिक सहयोग से स्थापित राष्ट्रीय आविष्कार लैब में जिलाधिकारी द्वारा विजिट किया गया। उन्होंने संस्था यूनिसेड के द्वारा जनपद औरैया व अन्य जिलों एवम 11 राज्यों में चल रहे कार्यक्रम के बारे में बारीकी से समझा। उनको युनिसेड टीम के द्वारा जनपद औरैया के 230 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में चल रहे सोलर स्मार्ट क्लास और 5 विद्यालयों में संचालित गेल हरित शिक्षा संसाधन केंद्र की जानकारी दी गई।
सोलर स्मार्ट कक्ष के लिए दिए जाने वाले उपकरणों जैसे कि सोलर पैनल, बैटरी, इन्वर्टर, प्रोजेक्टर, विज्ञान और गणित किट के बारे में भी बताया गया।जिसको डीएम द्वारा लैब में देखा और समझा गया। गेल ग्रीन एजुकेशन की योजना के तहत दिए गए सोलर पंम्प, बायो डाईजेस्टर, सोलर प्योरीफायर, पुस्तकालय, रसायन मुक्त सब्जी वाटिका के बारे में भी विस्तार से बताया गया। यूनिसेड संस्था विभिन्न राज्यों में अलग-अलग योजनाएं जैसे कि आरएए , एटीएल, आईसीटी, सीएएल, एस्ट्रोनॉमी क्लब, कुपोषण मुक्त भारत योजना संचालित कर रही है। उन्होंने लैब में भी बच्चों के प्रोजेक्टर क्लास को देखा और उसकी गुणवत्ता को परखा।
लैब में ही विद्यालय के बच्चों ने जिलाधिकारी से अपने-अपने प्रश्न पूछें और उन्होंने बच्चों के प्रश्नों के जवाब देकर बच्चों संतुष्ट भी किया। लैब में जिलाधिकारी द्वारा संस्था यूनिसेड द्वारा नए कार्यक्रम कुपोषण मुक्त भारत अभियान की शुरुआत करने की भी बात कही गई। जिलाधिकारी ने यूनिसेड संस्था द्वारा जनपद औरैया में चल रहे कार्यक्रम और योजनाओं की काफी प्रशंसा की और यूनिसेड टीम का उत्साहबर्द्धन भी किया
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
This website uses cookies.