G-4NBN9P2G16

जिलाधिकारी नेहा जैन ने एआरटीओ दफ्तर का किया औचक निरीक्षण,  अफसरों में मची खलबली

जिलाधिकारी नेहा जैन द्वारा सुबह ए आर टी ओ कार्यालय औचक निरीक्षण किया गया समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय से उपस्थिति होने के निर्देश दिए गए लाइसेंस एवं पत्रावालियों का ससमय निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

कानपुर देहात, अमन यात्रा : जिलाधिकारी नेहा जैन द्वारा सुबह ए.आर.टी.ओ कार्यालय औचक निरीक्षण किया गया समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय से उपस्थिति होने के निर्देश दिए गए लाइसेंस एवं पत्रावालियों का ससमय निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। जिले के नवनियुक्त जिलाधिकारी नेहा जैन आते ही अपने सख्त रवैया से सभी विभागों को परिचित करा रहे हैं।और निरीक्षण करके यह हिदायत भी दे रहे हैं। कि आने वाले समय में हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नवनियुक्त जिलाधिकारी पूरे एक्शन में है। जिले की सभी बड़ी इकाइयों और दफ्तरों पर उनकी नजर है। अकबरपुर स्थित आरटीओ में दफ्तर में औचक निरीक्षण कर के जिलाधिकारी ने हड़कंप मचा दिया। जब डीएम औचक निरीक्षण करने पहुंचे तो आरटीओ के अंदर आसपास घूम रहे दलालों में खलबली मच गई।

निरीक्षण के दौरान कई खामियां पाई गई। जिसको लेकर उन्होंने एआरटीओ अधिकारी को कई निर्देश दिए।डीएम ने आरटीओ अधिकारी को आदेश दिए कि हर काउंटर पर सीसीटीवी कैमरा होना अनिवार्यहै। साथ ही आरटीओ के बाहर एक बोर्ड भी लगाया जाए ,जिस पर लिखा हो किसी को आवश्यक जानकारी या मदद चाहिए हो तो सीधे संपर्क करें ।वही ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले हॉल के अंदर जब डीएम ने निरिक्षण किया तो उसके अंदर भी तमाम खामियां मिली। उन्होंने देखा कि लाइसेंस बनाने के लिए केवल दो ही व्यक्ति वहां मौजूद हैं। जब की सबसे ज्यादा भीड़ थी काउंटर पर होती है।उन्होंने आरटीओ अधिकारी को निर्देश दिए कि इसकी लिखित एप्लीकेशन बनाकर उन्हें दे।जिससे वह यहां कर्मचारियों को बढ़ाया जा सके।और आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो।

बता दें कि नवनियुक्त जिलाधिकारी पूरे एक्शन में है।और उन्होंने एक सप्ताह के अंदर जिला चिकित्सालय और फिर आरटीओ ऑफिस में निरीक्षण कर सरकारी अमलो में हड़कंप मचा दिया है।जिससे यह माना जा रहा है।कि आने वाले समय में योगी सरकार का एक्शन प्लान कारगर साबित होगा। जिले के आरटीओ ऑफिस में लगातार दलाली और भ्रष्टाचार की शिकायतें सामने आ रही थी।दलालों की सांठगांठ से कर्मचारी भी मोटी रकम कमाने की कोशिश में लगे रहते थे।सरकारी मूल्यों से अधिक पैसे की वसूली की शिकायत आरटीओ ऑफिस में लगातार आती रही है। जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान कई सामाजिक कार्यकर्ता भी वहां मौजूद रहे और उन्होंने जिलाधिकारी के इस कदम की सराहना भी की।

आरटीओ दफ्तर लाइसेंस बनवाने से ज्यादा दलालों का बड़ा अड्डा बन गया है। काउंटर से पहले दफ्तर के बाहर ही दलाल अपने काम की कीमत बताने लगते हैं कितने घंटे और कितने दिन में उनका है काम हाथों.हाथ हो जाएगा इसका भी मूल्य वसूलते हैं। भीड़ भाड़ वाले इस विभाग से बचने के लिए सामान्य आदमी भी विशेष लोग समझते हैं।क्योंकि भीड़भाड़ वाले इस दफ्तर में अधिकारी न मिलते हैं।ना सुनतेहैं। काउंटर पर बाबू कभी बैठे हुए नहीं मिलते तब दलालों के ही सहारे इस विभाग से सामान्य आदमियों का काम होता है।

 

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

रसूलाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में बंबी में मिला युवक का शव,फैली सनसनी

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More

18 minutes ago

यूपी में शीर्ष स्तर पर कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

20 minutes ago

कानपुर देहात में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More

21 minutes ago

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

44 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

1 hour ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.