G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

जिलाधिकारी नेहा ने गोद लिये उच्च प्राथमिक विद्यालय मड़वाई का किया निरीक्षण, दिये निर्देश

निरीक्षण से व्यवस्थाओं की सटीक जानकारी हासिल होती है, जिलाधिकारी नेहा जैन ने जनपद की स्थितियों की सटीक जानकारी करने हेतु आज विभिन्न विभागों का भ्रमण किया, सर्वप्रथम उन्होंने अपने भ्रमण के दौरान अकबरपुर क्षेत्र में जगह-जगह इकठ्ठे बालू के ढेर देखे एवं अव्यवस्थति रूप से खड़े वाहनों को देखे, उन्होंने इस अव्यवस्था को दूर करने हेतु तुरन्त सम्बन्धित अधिकारियों को आदेश दिये।

कानपुर देहात,अमन यात्रा : निरीक्षण से व्यवस्थाओं की सटीक जानकारी हासिल होती है, जिलाधिकारी नेहा जैन ने जनपद की स्थितियों की सटीक जानकारी करने हेतु आज विभिन्न विभागों का भ्रमण किया, सर्वप्रथम उन्होंने अपने भ्रमण के दौरान अकबरपुर क्षेत्र में जगह-जगह इकठ्ठे बालू के ढेर देखे एवं अव्यवस्थति रूप से खड़े वाहनों को देखे, उन्होंने इस अव्यवस्था को दूर करने हेतु तुरन्त सम्बन्धित अधिकारियों को आदेश दिये। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने अकबरपुर तहसील क्षेत्र के गोद लिए उच्च प्राथमिक विद्यालय मड़वाई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुल 113 पंजीकृत बच्चों में 65 बच्चें एवं शिक्षकों में प्रधानाध्यापक रत्नेश कुमारी, सहायक अध्यापक संजय कटियार, जिप्सा गुप्ता उपस्थित मिले, जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों की संख्या कम है जिसे शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करायें, वहीं उन्होंने बच्चों से ड्रेस, जूता, मोजा की भी जानकारी ली, जिस पर शिक्षकों ने बताया कि बच्चों के अभिभावकों के खाते में रूपये भेज दिये गये है, इस पर जिलाधिकारी ने शिक्षकों को निर्देशित किया कि बच्चों के अभिभावकों से सम्पर्क कर बच्चों को ड्रेस, जूता, मोजा आदि उपलब्ध करायें। बच्चों को पुस्तकें भी समय पर उपलब्ध करायी जाये, बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करें, शिक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही की जायेगी।

ये भी पढ़े-  सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें तभी चिकित्सा संबंधी समस्याओं को दूर किया जा सकता हैं : जिलाधिकारी

विद्यालय में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाये। प्रधानाध्यापक रत्नेश कुमारी ने जिलाधिकारी को बताया कि विद्यालय में लाइट का कनेक्शन न होने से पंखा, लाइट का प्रयोग नही हो रहा है, जिस पर समस्या होती है। सोलर लाइट से पंखा चलाये जाने की व्यवस्था मौके पर पायी गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों को मिड-डे-मील मीनू के तहत दिया जाये गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रहे। वहीं उन्होंने रसोईघर को भी चेक किया जहां पर रसोईया द्वारा मीनू के तहत तहेरी बनी पायी गयी, वहीं उन्होंने बर्तनों को भी चेक किया तथा निर्देशित किया कि साफ सफाई पर विशेष ध्यान देकर कार्य करें, उन्होंने रसोईया के मानदेय के समय से भुगतान करने के निर्देश दिये। विद्यालय में शौचालय साफ सुथरे पाये गये। वहीं जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान को निर्देश दिये कि विद्यालय में कायाकल्प के तहत टायल्स, रंगाई, पुताई, बाउड्रीबाल आदि का कार्य कराना सुनिश्चित करें। इस मौके पर तहसीलदार रणविजय सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश यादव, जिला पूर्ति अधिकारी सुनील कुमार, जिला सूचना अधिकारी नरेन्द्र मोहन आदि उपस्थित रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

यूपी में शीर्ष स्तर पर कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

54 seconds ago

कानपुर देहात में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More

1 minute ago

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

24 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

52 minutes ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

1 hour ago

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.