G-4NBN9P2G16
जालौन

जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण खंड व अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने आज सुबह अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण खंड व अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय का औचक निरीक्षण किया गया।

उरई(जालौन)। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने आज सुबह अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण खंड व अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका को देखा गया जिसमें 5 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित कर्मचारी सरजुल हसन, नितिन मिश्रा, नीरज कुमार, पंकज, राहुल कुमार का जिलाधिकारी ने नो वर्क नो पे के आधार पर 1 दिन का वेतन रोकने के साथ-साथ कारण बताओ नोटिस 2 दिन के अंदर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कार्यालय में फाइलों का रख रखाव वह साफ सफाई ना होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि फाइलों का बेहतर रखरखाव व साफ-सफाई कराई जाए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार समस्त कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित हो। उन्होंने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि सुबह 10ः00 से 12ः00 बजे तक कार्यालय में आमजन की समस्याएं सुनेंगे समस्याओं का निराकरण हेतु मौके पर जाकर गुणवत्ता परक करना सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारी व कर्मचारियों का पदनाम मोबाइल नंबर कार्यालय के बाहर चस्पा करें। किसी भी शिकायतकर्ता द्वारा फोन किया जाए तो तत्काल फोन उठाकर उनकी समस्या का समाधान करें।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे ने चलाई तबादला एक्सप्रेस

अमन यात्रा ब्यूरो, कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे ने जनपद कानपुर देहात में कानून व्यवस्था के कुशल संचालन… Read More

9 hours ago

रसूलाबाद में रिंद नदी में डूबे किशोर का शव मिला

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के रतनपुर में रिंद नदी में बीते शनिवार को नहाते समय डूबे एक किशोर… Read More

11 hours ago

चौकी इंचार्ज शेर सिंह की सूझबूझ से खुला 11 महीने पुराने हत्याकांड का राज, बेबस माँ को मिला न्याय

हत्या के बाद लक्ष्मी ने बच्चों के सामने कहा, “पापा नशे में मारपीट करते थे, उनका मरना जरूरी था।” कानपुर।… Read More

11 hours ago

कानपुर देहात में लाइसेंसी बंदूक से की गई फायरिंग मामले में पांच के खिलाफ केस दर्ज

कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र के ज्योति गांव में बीती शनिवार की शाम दो पक्षों के बीच मामूली विवाद… Read More

12 hours ago

राजपुर में नहर में मिला अज्ञात शव,पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के जैनपुर नहर में रविवार को एक अज्ञात शव मिला है। सूचना पर पहुंची… Read More

12 hours ago

अंडरलोड गाड़ियां चलाने की मांग को लेकर ट्रक यूनियन के सदस्य सीएम से मिलेंगे

कानपुर देहात। अंडरलोड गाड़ियां चलाने की अपनी मुख्य मांग को लेकर कानपुर देहात समेत कई जिलों की ट्रक यूनियनों के… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.