G-4NBN9P2G16

जिलाधिकारी ने इन्वेस्टर सम्मिट एवं कानपुर देहात महोत्सव तैयारियों का लिया जायजा, शीघ्र सम्पूर्ण कार्य पूर्ण करने के दिये निर्देश

जिलाधिकारी नेहा जैन ने ईको पार्क माती में दिनांक 06 फरवरी 2023 से 12 फरवरी 2023 के इन्वेस्टर सम्मिट एवं कानपुर देहात महोत्सव 2023 की तैयारियों का मौके पर जाकर भ्रमण कर जायजा लिया।

अमन यात्रा, कानपुर देहात।  जिलाधिकारी नेहा जैन ने ईको पार्क माती में दिनांक 06 फरवरी 2023 से 12 फरवरी 2023 के इन्वेस्टर सम्मिट एवं कानपुर देहात महोत्सव 2023 की तैयारियों का मौके पर जाकर भ्रमण कर जायजा लिया। जनता की सहूलियत व उनके मनोरंजन हेतु हॉट एयर बलून, बच्चों व बड़ों के लिए बड़े व छोटे झूले, खाने व घूमने हेतु मेले में फूड कोर्ट तथा अन्य खरीद हेतु विभिन्न प्रकार के स्टॉल्स का निरीक्षण कर शीघ्र सम्पूर्ण कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिये।  जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में प्रत्येक दिन एक नया आयोजन किया जा रहा है एवं इसकी उपयोगिता बढ़ाने हेतु कार्यक्रमों की श्रृंखला में मुख्य रूप से दिन में विभागीय सम्मेलन होंगे जैसे मिलेट महोत्सव, आरोग्य मेला, अन्नपूर्णा महोत्सव, प्रधान महासम्मेलन, नारी महासम्मेलन, युवा महोत्सव आदि का आयोजन दिन में किया जाएगा एवं रात्रि में मुख्य आकर्षण के रूप में प्रत्येक दिवस लेज़र शो, मालिनी अवस्थी, रामायण, फूलों की होली, अन्नू अवस्थी, सुनील पाल व कैलाश खेर भी देखने को मिलेंगे।

इन कार्यक्रमों की श्रृंखला में उक्त कार्यक्रमों से पृथक जनपद की छुपी प्रतिभाओं को भी मंच प्रदान होगी एवं उनको भी निखारने का मौका मिलेगा व जनपद में भी रोजगार का सृजन व्यापक पैमाने पर होगा। वहीं उन्होंने वाहनों के खडे़ होने हेतु बनायी गयी पार्किंग का भी निरीक्षण किया तथा शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन केशवनाथ गुप्त, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जेपी गुप्ता, उप जिलाधिकारी अकबरपुर भूमिका यादव, मुख्य कोषाधिकारी केके पाण्डेय, जिला सूचना अधिकारी नरेन्द्र मोहन आदि अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

59 seconds ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

28 minutes ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

51 minutes ago

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

3 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

4 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.