G-4NBN9P2G16
कानपुर

जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय लोधवा खेड़ा का औचक निरीक्षण किया

जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने आज गंगा बैराज क्षेत्र स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय लोधवा खेड़ा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कक्षाएं नियमित रूप से संचालित होती पाई गईं।

कानपुर नगर। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने आज गंगा बैराज क्षेत्र स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय लोधवा खेड़ा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कक्षाएं नियमित रूप से संचालित होती पाई गईं।

जिलाधिकारी ने बच्चों से मध्याह्न भोजन के संबंध में जानकारी ली। बच्चों ने बताया कि आज भोजन में चावल और सब्जी बनाई गई है। जिलाधिकारी ने स्वयं भोजन का स्वाद लिया और इसे गुणवत्तापूर्ण पाया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री आफताब ने अवगत कराया कि उन्होंने विभिन्न निजी संगठनों से सहयोग प्राप्त कर विद्यालय में बच्चों के लिए बैठकर भोजन करने की व्यवस्था सहित कई उपयोगी कार्य कराए हैं।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कक्षा 7 के छात्र आयुष को बोर्ड पर गणित का प्रश्न हल करने को कहा। आयुष ने सही उत्तर दिया, जिस पर जिलाधिकारी ने उसकी प्रशंसा की। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने बच्चों से देश के राष्ट्रपति का नाम पूछा। बच्चों ने सभी प्रश्नों के सही उत्तर दिए, जिस पर
जिलाधिकारी ने उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें और भविष्य में डॉक्टर, इंजीनियर तथा आईएएस अधिकारी बनने का संकल्प लें।

कक्षा से बाहर निकलते समय कक्षा 7 की छात्रा नैंसी ने जिलाधिकारी को वेस्ट मटेरियल से बना गमला भेंट किया।

जिलाधिकारी ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के अनुकरणीय कार्य अन्य विद्यालयों में भी किए जाने चाहिए। उन्होंने विद्यालय में बच्चों को दी जा रही शिक्षा की गुणवत्ता की भी प्रशंसा की और इसे उत्कृष्ट बताया।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

40 minutes ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

57 minutes ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

2 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

3 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

4 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.