G-4NBN9P2G16
राजकुमार पांडे ने संभाला पदभार, जनता की शिकायतों के निस्तारण का किया वादा
कानपुर देहात: जिले में प्रशासनिक फेरबदल के तहत जिलाधिकारी कपिल सिंह ने उपजिलाधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है। इस फेरबदल के बाद, राजकुमार पांडे को मैथा तहसील का नया उपजिलाधिकारी (एसडीएम) नियुक्त किया गया है। उन्होंने आज तहसील पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण कर लिया।
पदभार संभालने के बाद, राजकुमार पांडे ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता जनता की शिकायतों का समय पर और प्रभावी ढंग से निस्तारण करना है। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने का वादा किया कि सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचे। पांडे ने पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद तहसील के सभी मातहत अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ एक बैठक की और उनसे परिचय प्राप्त किया।
गौरतलब है कि मैथा तहसील के पूर्व एसडीएम देश दीपक सिंह को इस फेरबदल में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नए एसडीएम राजकुमार पांडे इससे पहले अयोध्या में चार वर्षों तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनका अनुभव जिले के प्रशासनिक कार्यों को गति देने में सहायक होगा।
पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More
कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More
कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More
कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More
This website uses cookies.