कानपुर देहात

जिलाधिकारी ने किया बघौरा कम्पोजिट विद्यालय का औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज प्रातःकाल उच्च प्राथमिक बघौरा कम्पोजिट विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।

जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज प्रातःकाल उच्च प्राथमिक बघौरा कम्पोजिट विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। कक्षा 1 में पहुँचकर उन्होंने बच्चों से आत्मीय संवाद किया और राष्ट्रभक्ति का संदेश देते हुए कहा— “बोलो मेरे साथ, नन्हा मुन्ना राही हूँ, देश का सिपाही हूँ, जय हिंद, जय हिंद।”

बच्चों ने भी पूरे उत्साह से जिलाधिकारी के साथ नारे लगाए। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने कक्षा 1 से 8 तक की सभी कक्षाओं का भ्रमण किया और शिक्षा की गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने ब्लैकबोर्ड पर पढ़ाया और बच्चों को भी लिखने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान गणित के पहाड़े, इतिहास एवं विज्ञान विषय से संबंधित जानकारी की स्थिति का आकलन किया।

जिलाधिकारी ने विद्यालय में बन रहे मध्याह्न भोजन की व्यवस्था भी देखी और रसोइयों से बातचीत कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही, विद्यालय में उपस्थिति अपेक्षाकृत कम होने पर उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया कि अभिभावकों को प्रेरित कर बच्चों की सत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात के किसानों के लिए सुनहरा मौका: बागवानी योजनाओं का लाभ उठाएं

कानपुर देहात: अब कानपुर देहात के किसान भी अपनी कमाई बढ़ा सकते हैं! सरकार ने…

58 seconds ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उर्वरक समीक्षा बैठक सम्पन्न

कानपुर देहात: जनपद के किसानों को समय से, पर्याप्त मात्रा में तथा पारदर्शी व्यवस्था के…

15 minutes ago

कानपुर देहात में दूषित दूध और खोया पर शिकंजा, 9 नमूने जांच के लिए भेजे गए

कानपुर देहात में आम जनता को सुरक्षित दूध और दुग्ध उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए…

22 minutes ago

जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय लोधवा खेड़ा का औचक निरीक्षण किया

कानपुर नगर। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने आज गंगा बैराज क्षेत्र स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय…

39 minutes ago

कानपुर में गंगा का कहर: जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, दिए तत्काल राहत के निर्देश

कानपुर नगर: गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से कानपुर के कई निचले इलाकों में बाढ़…

52 minutes ago

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया हरिशंकरी पौधरोपण

जालौन। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद में आज “एक पेड़ मां…

3 hours ago

This website uses cookies.