G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात: कानपुर देहात के तहसील अकबरपुर में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी आलोक सिंह ने जनसामान्य की समस्याओं को सुना और उनके संतोषजनक व त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
इस मौके पर कुल 109 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 76 राजस्व, 8 पुलिस, 7 विद्युत, 7 नगर पंचायत, 5 बीडीओ, और 6 अन्य विभागों से संबंधित थीं। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कार्यवाही की चेतावनी दी।
उन्होंने विशेष रूप से भूमि विवाद से संबंधित मामलों में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर निस्तारण कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही छोटे मामलों को भी गंभीरता से लेकर आवश्यक कार्रवाई करने पर जोर दिया।
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान, विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की गईं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निस्तारण आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि आईजीआरएस और तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए।
पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने पुलिस से संबंधित शिकायतों को सुनते हुए उनके निस्तारण के लिए निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.के. सिंह ने मौके पर सौ दिवसीय सघन टीबी उन्मूलन अभियान के बारे में जानकारी दी। जिलाधिकारी ने इस अभियान में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.के. सिंह, डीएफओ ए.के. द्विवेदी, उप जिलाधिकारी अकबरपुर अवनीश कुमार सिंह, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी और अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More
पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More
कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।परिजनों ने गांव… Read More
कानपुर देहात: संदलपुर क्षेत्र की कौरु जलालपुर पंचायत में सोमवार को किसानों के लिए एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया… Read More
This website uses cookies.