G-4NBN9P2G16
जालौन

जिलाधिकारी ने ट्रांसफार्मर वर्कशॉप का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज ट्रांसफार्मर वर्कशॉप का औचक निरीक्षण किया और वहां की मरम्मत प्रक्रिया की गुणवत्ता परखते हुए अधिकारियों को कड़ी हिदायतें दीं।

जालौन: जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज ट्रांसफार्मर वर्कशॉप का औचक निरीक्षण किया और वहां की मरम्मत प्रक्रिया की गुणवत्ता परखते हुए अधिकारियों को कड़ी हिदायतें दीं। इस दौरान, उन्होंने किसानों के खराब ट्रांसफार्मर की मरम्मत को प्राथमिकता पर करने का निर्देश दिया, ताकि वे समय पर सिंचाई कर सकें।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को जानकारी दी गई कि वर्कशॉप में 199 खराब ट्रांसफार्मर रखे गए हैं, जिनमें से अब तक 80 ट्रांसफार्मर रिपेयर किए जा चुके हैं। एक दिन में केवल 25 ट्रांसफार्मर की मरम्मत की जा रही है, जिससे प्रक्रिया में धीमी गति देखी जा रही है।जिलाधिकारी ने डिप्टी कलेक्टर मनोज को तैनात करते हुए खराब ट्रांसफार्मरों की मरम्मत को दो शिफ्टों में करने के आदेश दिए, ताकि प्रगति में सुधार किया जा सके। वर्कशॉप उरई में उपस्थित निजी नलकूप उपभोक्ताओं को आज ही 24 ट्रांसफार्मर वितरण किये गए हैं।

इसके अलावा, जिलाधिकारी ने सहायक अभियंता ट्रांसफार्मर वर्कशॉप, जगदीश प्रसाद को अनुपस्थित पाया, जिस पर उन्होंने उनकी वेतन रोकने का आदेश देते हुए स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों के खराब ट्रांसफार्मर को प्राथमिकता पर बदला जाए और ट्रांसफार्मरों की मरम्मत में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों को ट्रांसफार्मर रोस्टर के अनुसार 48 व 72 घंटे के भीतर उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे अपनी सिंचाई कार्यों में कोई बाधा न महसूस करें।

इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट अजीत कुमार जायसवाल, डिप्टी कलेक्टर मनोज, अधिशाषी अभियंता विद्युत प्रथम जितेंद्र नाथ सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

27 minutes ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

50 minutes ago

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

3 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

4 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

5 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.