G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात। जिलाधिकारी आलोक सिंह के द्वारा तहसील अकबरपुर का औचक निरीक्षण किया गया, इस दौरान जिलाधिकारी ने तहसील के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया तथा पटलों पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों से उनके कार्यों/ दायित्वों के बारे में विस्तृत जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने दस्तावेजों/ पत्रावलियों की सघन जांच की तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित को दिए। जिलधिकारी द्वारा विभिन्न पटलों पर गंदगी पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की गई तथा शीघ्र साफ सफाई कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील में स्थित सभी दस्तावेजों को व्यवस्थित ढंग से रखा जाए, उनकी नियमित देखभाल की जाए, समय-समय पर साफ सफाई कराई जाए। जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न पटलों पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए गए कि जो भी दायित्व उन्हें सौंपे गए हैं, उनका पूर्णतया पालन करें, कार्यालय परिसर में साफ सफाई, दस्तावेजों के रख-रखाव की संपूर्ण जिम्मेदारी पटल प्रभारी की होगी।
इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा तहसील के अंतर्गत कार्यरत लेखपाल व अमीन कितने वर्षों से कार्य कर रहे हैं, यह भी जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अभिलेखागार, स्थापना, रजिस्ट्री, स्वान, खतौनी कक्ष, नजारत आदि पटलों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी द्वारा रजिस्ट्री कक्ष के सम्मुख गंदगी पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की गई तथा रजिस्ट्री कक्ष के सम्मुख साफ सफाई कराने के साथ ही पेयजल व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी द्वारा संपूर्ण तहसील परिसर का सौंदरीकरण कराने के भी निर्देश उप जिलाधिकारी को दिए गए। इस मौके पर उप जिलाधिकारी अकबरपुर अवनीश कुमार, तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा तहसील में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
पुखरायां (कानपुर देहात) l हॉली क्रॉस स्कूल में आज मंगलवार को हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More
कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More
कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More
This website uses cookies.