G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात। जिलाधिकारी आलोक सिंह के द्वारा जिला चिकित्सालय महिला में फीता काटकर, बच्चों को पोलियो की ड्राप पिलाकर, पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया।उन्होंने कहा शासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए,लक्षित बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाए। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की है कि वह बढ़-चढ़कर इस अभियान में हिस्सा लेकर अपने बच्चों को पोलियो की खुराक लेने में प्रशासन की मदद करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 एक सिंह ने अवगत कराया गया कि जनपद के समस्त ब्लॉकों में दिनांक 10.12. 2023 को 891 बूथों पर पोलियो की खुराक पिलायी जायेगी। 353500 घरों में दिनांक 11.12.2023 से 15.12.2023 तक घर-घर अभियान चलाकर 0 से 05 वर्ष तक के बच्चों को प्रतिरक्षित किया जायेगा।
जनपद में कुल 284996 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायी जानी है। पोलियो की खुराक से छूटे बच्चों का टीकाकरण दिनांक 18.12. 2023 (सोमवार) को बी० टीम अभियान के माध्यम से बच्चों को प्रतिरक्षित किया जायेगा। उन्होंने सभी सम्मानित जनता से अपील है कि पल्स पोलियो टीकाकरण सत्र पर पहुंच कर अपने बच्चों को पोलियो खुराक अवश्य दिलायें। “दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार”
कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
This website uses cookies.