जिलाधिकारी ने फसल अवशेष प्रबन्धन के जागरूकता वाहनों को हरी झण्डी दिखा, किया रवाना

जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने फसल अवशेष प्रबन्धन के जागरूकता वाहन को हरी झण्डी दिखाकर जनपद के समस्त तहसीलों हेतु रवाना किया। इस मौके पर उप निदेशक कृषि विनोद कुमार यादव ने बताया कि पौधों के बढ़वार हेतु 16 पोषक तत्वों की आवश्यकता हाती है, जिसमें कार्बन, हाइड्रोजन, आक्सीजन प्रकृति से प्राप्त होता है ये तत्व पौधों के लगभग 95 प्रतिशत भाग के निर्माण में सहायक है। उक्त के अतिरिक्त नत्रजन, फास्फोरस, पोटाश, कैल्शियम, मैग्रीशियम, सल्फर तथा सूक्ष्म पोषक तत्व के रूप में लोहा, जिंक, आयरन, बोरॉन, मालिब्डेनम, कॉपर, क्लोरीन तत्व पौधों के बढ़वारन एवं उत्पादन में सहायक होते है।

कानपुर देहात,अमन यात्रा : जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने फसल अवशेष प्रबन्धन के जागरूकता वाहन को हरी झण्डी दिखाकर जनपद के समस्त तहसीलों हेतु रवाना किया। इस मौके पर उप निदेशक कृषि विनोद कुमार यादव ने बताया कि पौधों के बढ़वार हेतु 16 पोषक तत्वों की आवश्यकता हाती है, जिसमें कार्बन, हाइड्रोजन, आक्सीजन प्रकृति से प्राप्त होता है ये तत्व पौधों के लगभग 95 प्रतिशत भाग के निर्माण में सहायक है। उक्त के अतिरिक्त नत्रजन, फास्फोरस, पोटाश, कैल्शियम, मैग्रीशियम, सल्फर तथा सूक्ष्म पोषक तत्व के रूप में लोहा, जिंक, आयरन, बोरॉन, मालिब्डेनम, कॉपर, क्लोरीन तत्व पौधों के बढ़वारन एवं उत्पादन में सहायक होते है।
उन्होंने बताया कि मा0 राष्ट्रीय हरित अभिकरण के आदेश के क्रम में पर्यावरणीय क्षतिपूति हेतु कृषि भूमि का क्षेत्रफल 02 एकड़ से कम होने की दशा में अर्थदण्ड रू0 2500/- प्रति घटना, कृषि भूमि का क्षेत्रफल 02 एकड़ से अधिक 05 एकड़ तक होने की दशा में अर्थदण्ड रू0 5000 रू0 प्रति घटना, कृषि भूमि का क्षेत्रफल 05 एकड़ से अधिक होने की दशा में अर्थदण्ड रू0 15000 प्रति घटना, अतिरिक्त फसल अवशेष जलाने की घटना में दोषी पाये जाने वाले व्यक्ति के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट अंकित कराते हुए गिरफ्तार किये जाने का भी प्राविधान किया गया है।
उन्होंने बताया कि फसल अवशेष प्रबन्धन के सम्बन्ध में जागरूकता वाहन जनपद के गांवों में जाकर लोगों को जानकारी उपलब्ध करायेंगे। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि यह जागरूकता वाहन के माध्यम से जनपद के प्रत्येक गांव अवश्य पहुंचकर लोगों को फसल अवशेष प्रबन्धन के सम्बन्ध में जानकारी उपलब्ध करायें। इस मौके पर अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

कानपुर देहात में लूट के आरोपी को दो साल की सजा,3 हजार का लगा जुर्माना

कानपुर देहात में पुलिस की सक्रियता के चलते अपराधियों को सजा दिलाने का सिलसिला लगातार…

1 day ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवाहन पर देवस्थानों में रामायण के पाठ प्रारंभ

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। राष्ट्रीय स्तर पर सनातन के संबंध में चल रही बहस को…

1 day ago

प्राथमिक विद्यालय नरिहा में मना प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव

कानपुर देहात। प्राथमिक विद्यालय नरिहा विकासखंड अकबरपुर में नवीन शैक्षिक सत्र के प्रारंभ में स्कूल…

1 day ago

मेहनत रंग लाई: रजिया को मिली साइकिल की उड़ान, फतेहपुर के सितारों का हुआ सम्मान

विवेक सिंह,फतेहपुर: प्राथमिक विद्यालय अस्ती में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में शिक्षा के क्षेत्र…

1 day ago

कानपुर देहात में सुभासपा का हुंकार: महर्षि कश्यप जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, 2027 के लिए भरी हुंकार

कानपुर देहात: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने आज महर्षि कश्यप जी के जन्म दिवस…

1 day ago

गर्मी के कारण स्कूलों के समय में बदलाव की उठी मांग

राजेश कटियार, कानपुर देहात। लगातार तापमान में हो रही वृद्धि के चलते राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ…

1 day ago

This website uses cookies.