कानपुर देहात। जिलाधिकारी आलोक सिंह के साथ उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश अमित सिंह,अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार व विभिन्न पार्टी प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी व उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने संयुक्त रूप से ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी व्यवस्था, साफ सफाई, रखरखाव आदि का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित को दिए। उन्होंने कहा कि ईवीएम वेयर हाउस में साफ सफाई, सुरक्षा व्यवस्था आदि पर विशेष ध्यान दिया जाए।
नियमित अंतराल पर निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए वेयरहाउस में आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाए। इसी मौके पर उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी व अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा ईवीएम वेयरहाउस परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, परियोजना निदेशक वीरेंद्र सिंह, विभिन्न पार्टी के प्रतिनिधिगणों में समाजवादी पार्टी से शेखू खान, भारतीय जनता पार्टी से श्यामू शुक्ला, निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी, सुरक्षा कर्मी आदि उपस्थित रहे।
लखनऊ। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिए गए ज्ञापन के…
कानपुर देहात: भोगनीपुर तहसील के मीटिंग हॉल में आज शाम 4 बजे मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना…
कानपुर देहात: पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण, विशेषकर…
कानपुर देहात, 16 जून 2025: मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत आज कानपुर देहात…
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव ने सोमवार को…
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष (उपमंत्री स्तर प्राप्त) श्रीमती अपर्णा यादव…
This website uses cookies.