उत्तरप्रदेश
“राकेश टिकैत” ने कोल्हू से निकाला गन्ने का जूस, अहमदाबाद से लाए गए चरखे पर काता सूत
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने गन्ने से रस निकाल कर कोल्हू की शुरुआत की। यहां पर एक ट्राली गन्ना आया है। गन्ने का रस प्रदर्शनकारियों को पिलाया जाएगा। यूपी गेट पर रविवार को प्रदर्शनकारियों की संख्या काफी कम है।

नई दिल्ली/ गाजियाबाद,अमन यात्रा । कृषि कानूनों के विरोध में 28 नवंबर से यूपी गेट पर चल रहा धरना प्रदर्शन रविवार को भी जारी है। प्रदर्शनकारियों ने अब यहां कोल्हू लगा दिया है। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने गन्ने से रस निकाल कर कोल्हू की शुरुआत की। यहां पर एक ट्राली गन्ना आया है। गन्ने का रस प्रदर्शनकारियों को पिलाया जाएगा। वहीं प्रदर्शनकारियों की तरफ से अहमदाबाद से लाए गए चरखे पर राकेश टिकैत ने सूत काता।