कानपुर देहात। थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आलोक सिंह व पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने थाना भोगनीपुर में लोगों की समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण, समयवद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप जन शिकायतों को प्राथमिकता पर रखते हुए संतुष्टिपरक निस्तारण कराया जाये, प्राप्त होने वाली शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित को न्याय दिलाया जाये। राजस्व अथवा भूमि विवाद से सम्बन्धित मामलों में संयुक्त टीम मौके पर भेजकर निस्तारण कराया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन से दिन प्रतिदिन प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये।
थाना समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। तत्पश्चात जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने नवनिर्मित हास्टल चौकी देवीपुर का लोकार्पण फीता काटकर किया तथा भ्रमण कर यातायात, सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश उप जिलाधिकारी भोगनीपुर व क्षेत्राधिकारी को दिये। मौके पर उप जिलाधिकारी भोगनीपुर सर्वेश कुमार, क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर सहित राजस्व व पुलिस विभाग संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
पुखरायां। पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों…
पुखरायां।पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों के…
कानपुर देहात।पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों…
कानपुर देहात के रनियां थाने में तैनात चार एस आई का स्थानांतरण हो गया।स्थानांतरित होने…
कानपुर देहात में एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है।मृतक की पहचान…
कानपुर देहात में एक दुखद घटना सामने आई है।डेरापुर थाना क्षेत्र के मवई मुक्ता गांव…
This website uses cookies.