कानपुर देहात। थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आलोक सिंह व पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्र ने थाना रनियां में लोगों की समस्याओं को सुनकर समयवद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप जन शिकायतों को प्राथमिकता पर रखते हुए संतुष्टिपरक निस्तारण कराया जाये, प्राप्त होने वाली शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित को न्याय दिलाया जाये। राजस्व, भूमि विवाद से सम्बन्धित मामलों में संयुक्त टीम मौके पर भेजकर निस्तारण कराया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन से दिन प्रतिदिन प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। थाना समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से सम्बन्धित शिकायतों के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। मौके पर थाना प्रभारी रनिया, राजस्व व पुलिस विभाग संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
अमन यात्रा ब्यूरो,कानपुर नगर। आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से,…
पुखरायां।कानपुर देहात में मुहर्रम को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है।इसी को लेकर पुलिस अधीक्षक अरविंद…
पुखरायां।कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के गढ़िया घासीराम गांव में एक अजीबोगरीब घटना सामने…
पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपूर्वा गांव में…
कानपुर देहात। बारा ग्राम पंचायत बारा की बेटी ज़ारा कुरैशी (नेहा) ने अपनी असाधारण लगन…
कानपुर देहात: गुरुवार शाम मोहर्रम की चाँद रात से ही कानपुर देहात के मोहम्मदपुर में…
This website uses cookies.