हमीरपुर

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रुप से यमुना एवं बेतवा नदी का लिया जायजा

यमुना और बेतवा नदी में लगातार बढ़ रहे जल स्तर एवं संभावित बाढ़ के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी डॉ ज्ञानेश्वर त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार दीक्षित ने संयुक्त रुप से यमुना एवं बेतवा नदी का जायजा लेने के उद्देश्य से बड़े देव बाबा मंदिर स्थित पंप हाउस एवं बेतवा नदी तथा कल्पवृक्ष स्थित पंप हाउस पहुंचकर दोनों नदियों की स्थिति का जायजा लिया।

हमीरपुर,अमन यात्रा : यमुना और बेतवा नदी में लगातार बढ़ रहे जल स्तर एवं संभावित बाढ़ के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी डॉ ज्ञानेश्वर त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार दीक्षित ने संयुक्त रुप से यमुना एवं बेतवा नदी का जायजा लेने के उद्देश्य से बड़े देव बाबा मंदिर स्थित पंप हाउस एवं बेतवा नदी तथा कल्पवृक्ष स्थित पंप हाउस पहुंचकर दोनों नदियों की स्थिति का जायजा लिया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने बाढ़ से निपटने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों को युद्ध स्तर पर तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।  बढ़ते जल स्तर के दृष्टिगत बड़े देव बाबा एवं कल्प वृक्ष स्थित दोनो पम्प हाउस के फ्लैप वाल्व बन्द कर दिए गए हैं ताकि नदियों का पानी शहर में न घुसने पाए तथा दोनों जगह शहर के  पानी को निकालने के लिए 04 – 04 पम्प सेट लगाए गए हैं।  जिलाधिकारी ने कहा कि और अतिरिक्त पम्प सेट की भी व्यवस्था कर ली जाय ताकि इमरजेंसी में कोई समस्या न हो। जिलाधिकारी ने नदियों के किनारे स्थित गांवों में एलर्ट करने के निर्देश दिए हैं तथा कहा कि नदी क्षेत्र में आखेट अथवा अन्य कोई गतिविधि न की जाए। कहा कि बाढ़ से निपटने हेतु  राहत सामग्री की पर्याप्त व्यवस्था कर ली जाय।
तथा लोगों के लिए राहत शिविरों की तत्काल व्यवस्था करने वहाँ खाने पीने एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओं के पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं ,कहा कि बाढ़ राहत केंद्रों पर चिकित्सकीय सामग्री, पशुओं हेतु चारे,पानी, भूसे की पर्याप्त व्यवस्था कर ली जाय। ज्ञात हो कि कुछेछा स्थित राजकीय महाविद्यालय में बाढ़ राहत शिविर की व्यवस्था की गई हैं तथा वहां की छोटी मोटी कमियों को शीघ्र दूर करने हेतु जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है। जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ से निपटने हेतु प्रशासन द्वारा सारी तैयारी कर ली गयी है। लोगों को नदियों के कैचमेंट एरिया से दूर रहने हेतु हिदायत दी गई है। उन्होंने कहा कि यदि किसी को बाढ़ के संबंध में कोई समस्या आ रही है तो वे कंट्रोल रूम नंबर 05282- 222330 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी विनय प्रकाश श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता मौदहा बांध करन पाल सिंह,अधिशासी अभियंता जल निगम  तथा अन्य संबंधित अधिकारी/ कर्मचारी मौजूद रहे।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

“रसूलाबाद में गूंजी कौमी एकता की गूंज, हाजी फैजान खान की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा”

कानपुर देहात। रसूलाबाद कस्बे में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जीएन इंटर कॉलेज…

19 hours ago

प्रवीण यादव बने सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव

सुनीत श्रीवास्तव, कानपुर देहात: भोगनीपुर तहसील के सरायं गाँव निवासी प्रवीण कुमार यादव को समाजवादी…

2 days ago

बील्हापुर के ग्राम प्रधान को लाल किले पर सम्मान, बील्हापुर बनी आदर्श पंचायत

कानपुर देहात: अमरौधा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम बील्हापुर के ग्राम प्रधान मुसर्रत खाँ को 15…

2 days ago

जिलाधिकारी का कड़ा आदेश: अब अधिकारी रोज 10 से 12 बजे तक सुनेंगे जनता की फरियाद

कानपुर देहात: जिलाधिकारी कपिल सिंह ने आज कलेक्ट्रेट स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार में कर-करेत्तर…

2 days ago

बरौर कस्बे में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा रैली

पुखरायां। कानपुर देहात में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान 2025…

2 days ago

तिरंगे की रोशनी से जगमगाएगा कानपुर, सबसे अच्छी सजावट पर मिलेंगे इनाम

कानपुर नगर: इस स्वतंत्रता दिवस पर कानपुर शहर पूरी तरह से देशभक्ति के रंग में…

2 days ago

This website uses cookies.