कानपुर देहात

जिलाधिकारी व विधायक ने राजकीय उ0 माध्यमिक विद्यालय मंगलपुर का किया निरीक्षण, बोली- मानकानुसार कराएं कार्य

जिलाधिकारी नेहा जैन व विधायक रसूलाबाद पूनम संखवार द्वारा मंगलपुर स्थित राजकीय उ0 माध्यमिक विद्यालय मंगलपुर, विकास खण्ड क्षेत्र झींझक का निरीक्षण किया गया।

अमन यात्रा, कानपुर देहात :  जिलाधिकारी नेहा जैन व विधायक रसूलाबाद पूनम संखवार द्वारा मंगलपुर स्थित राजकीय उ0 माध्यमिक विद्यालय मंगलपुर, विकास खण्ड क्षेत्र झींझक का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में गेट न होने, विद्यालय के बाहर गन्दगी पाये जाने के सम्बन्ध में जिला विद्यालय निरीक्षक से जानकारी ली, इस पर बताया गया कि विद्यालय की बाउड्रीबाल तथा गेट लगाने का कार्य मनरेगा के तहत वर्ष 2020-21 में किया जाना था, जिसमें बाउड्रीबाल का निर्माण तो करा दिया गया, किन्तु गेट का कार्य नही किया गया, ना ही बाउड्रीबाल की पुताई का कार्य किया गया। इस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया है कि उक्त कार्य को शीघ्र-अतिशीघ्र विद्यालय में न केवल गेट लगवाया जाये बल्कि विद्यालय के आस-पास साफ-सफाई व जल भराव न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाये।

विज्ञापन

इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा पूर्व राष्ट्रपति के गांव परौंख का भ्रमण किया गया, भ्रमण के दौरान वहां समाज कल्याण विभाग द्वारा बनाये जाने वाले सर्वोदय विद्यालय के लिए आवंटित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया, साथ ही वीरांगना झलकारीबाई इंटर कालेज परौंख के प्रधानाचार्य से विभिन्न विषयों पर वार्ता की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

तदोपरान्त जिलाधिकारी द्वारा वहीं पर निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया तथा कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों को निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने तथा मानक व गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिये जाने हेतु निर्देशित किया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी डेरापुर शालिनी उत्तम, ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, ग्रामीणजन आदि उपस्थित रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात के किसानों के लिए सुनहरा मौका: बागवानी योजनाओं का लाभ उठाएं

कानपुर देहात: अब कानपुर देहात के किसान भी अपनी कमाई बढ़ा सकते हैं! सरकार ने…

3 minutes ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उर्वरक समीक्षा बैठक सम्पन्न

कानपुर देहात: जनपद के किसानों को समय से, पर्याप्त मात्रा में तथा पारदर्शी व्यवस्था के…

17 minutes ago

कानपुर देहात में दूषित दूध और खोया पर शिकंजा, 9 नमूने जांच के लिए भेजे गए

कानपुर देहात में आम जनता को सुरक्षित दूध और दुग्ध उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए…

25 minutes ago

जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय लोधवा खेड़ा का औचक निरीक्षण किया

कानपुर नगर। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने आज गंगा बैराज क्षेत्र स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय…

41 minutes ago

कानपुर में गंगा का कहर: जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, दिए तत्काल राहत के निर्देश

कानपुर नगर: गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से कानपुर के कई निचले इलाकों में बाढ़…

54 minutes ago

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया हरिशंकरी पौधरोपण

जालौन। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद में आज “एक पेड़ मां…

3 hours ago

This website uses cookies.