G-4NBN9P2G16

जिला जज जय प्रकाश तिवारी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण

आज जिला जज, जयप्रकाश तिवारी द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर देहात के सचिव अपर जिला जज, हिमांशु कुमार सिंह तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अलंकृता शक्ति त्रिपाठी के साथ संयुक्त रूप से शुक्रवार को प्रातः जिला कारागार, कानपुर देहात का औचक निरीक्षण किया

अमन यात्रा ब्यूरो। आज जिला जज, जयप्रकाश तिवारी द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर देहात के सचिव अपर जिला जज, हिमांशु कुमार सिंह तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अलंकृता शक्ति त्रिपाठी के साथ संयुक्त रूप से शुक्रवार को प्रातः जिला कारागार, कानपुर देहात का औचक निरीक्षण किया। माननीय जिला जज द्वारा सर्वप्रथम कारागार की पाकशाला का निरीक्षण किया जहां उन्होंने मेनू के अनुरूप तैयार हुए भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया जहां तैयार भोजन की गुणवत्ता सही पाई गई तत्पश्चात उन्होनें गोदाम का भी निरीक्षण किया जिसमें रखे तेल, आदि खाद्य सामग्री की गुणवत्ता भी सही पाई गई।

उन्होनें कारागार के चिकित्सालय तथा महिला तथा पुरुष, किशोर बैरिको का भी निरीक्षण किया जहां उन्होनें सभी मरीजों से खुशहाल जाना तथा फल देकर उपस्थित चिकित्सकों को आने वाले सभी मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दिए जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने हाल ही में चिकित्सा व्यवस्था को बेहतर करने हेतु स्थापित हेल्थ एटीएम का लोकार्पण भी किया। उन्होंने महिला बैरेक में भी उपस्थित महिला कैदियों के साथ उपस्थित नौनिहालों को फलों की टोकरी वितरित की। निरीक्षण के दौरान माननीय जिला जज ने जिला कारागार में निरुद्ध महिला, पुरुष, किशोर बंदियो से सीधा संवाद स्थापित करके जिला कारागार प्रशासन द्वारा दी जा रही विभिन्न प्रकार की सुविधाओं में जैसे भोजन की गुणवत्ता, चिकित्सा व्यवस्था, सफाई व्यवस्था आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की, वहीं बंदियो से वार्ता करके जिला जज ने उनकी समस्याएं जानी व जिला कारागार प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला जज, जयप्रकाश तिवारी के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर देहात के सचिव अपर जिला जज हिमांशु कुमार सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कानपुर देहात अलंकृता शक्ति त्रिपाठी, जेल अधीक्षक धीरज कुमार सिन्हा, डॉक्टर विजय कुमार पांडेय, डिप्टी जेलर शिवाजी, रामदास, राजेश कुमार, इजहार अहमद, कुमारी विजयलक्ष्मी, जेल वार्डन जितेंद्र कुमार पटेल, अनुज कुमार यादव, करण सिंह, ललित वर्मा के अलावा जिला कारागार के चिकित्सक डॉक्टर कुलदीप तोमर आदि उपस्थित रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

रसूलाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में बंबी में मिला युवक का शव,फैली सनसनी

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More

20 minutes ago

यूपी में शीर्ष स्तर पर कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

23 minutes ago

कानपुर देहात में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More

23 minutes ago

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

46 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

1 hour ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.