फतेहपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

जिला बदर हिस्ट्रीशीटर अपराधी को खखरेरू पुलिस ने किया गिरफ्तार

खखरेरू थाना का हिस्ट्रीशीटर व जिलाबदर  अपराधी हिस्ट्रीशीट नं0 300 वर्ग ख नुसरत उर्फ नसरत उम्र करीब 34 वर्ष पुत्र मुस्सन मियाँ निवासी कोट थाना खखरेरु जनपद फतेहपुर को नदी पुलिया बदनमऊ वहद ग्राम बदनमऊ थाना खखरेरु जनपद फतेहपुर  से समय सुबह के करीब 06.40 बजे गिरफ्तार किया गया।

अमन यात्रा, खखरेरु फतेहपुर । शनिवार रात खखरेरू थाना का हिस्ट्रीशीटर व जिलाबदर  अपराधी हिस्ट्रीशीट नं0 300 वर्ग ख नुसरत उर्फ नसरत उम्र करीब 34 वर्ष पुत्र मुस्सन मियाँ निवासी कोट थाना खखरेरु जनपद फतेहपुर को नदी पुलिया बदनमऊ वहद ग्राम बदनमऊ थाना खखरेरु जनपद फतेहपुर  से समय सुबह के करीब 06.40 बजे गिरफ्तार किया गया। चूँकि अभियुक्त को माननीय जिला मजिस्ट्रेट फतेहपुर के द्वारा जिला बदर किये जाने का आदेश दिनाँक 14.07.22 को दिया गया था।

ये भी पढ़े-  शक की नजरों से क्यों देखी जाती है एक अकेली औरत

उक्त आदेश के अनुपालन मे थाना पुलिस द्वारा उक्त अभियुक्त नुसरत उर्फ नसरत को जिलाबदर के आदेश से अवगत कराते हुये जिलाबदर नोटिस पर उसके हस्ताक्षर करवाये गये थे।  परन्तु अभियुक्त द्वारा आदेश की अवहेलना की गयी। जिस सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-248/22 धारा-10 उत्तर प्रदेश गुण्डा अधिनियम 1970 पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये अभियुक्त उपरोक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया।

AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

Leave a Reply

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading