G-4NBN9P2G16
अमन यात्रा, सिकंदरा। पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति व जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) केशव नाथ गुप्ता की उपस्थिति में जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का तहसील सिकंदरा में आयोजन किया गया। तहसील दिवस में कुल 237 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें 8 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया, इनमें सबसे ज्यादा शिकायतें राजस्व विभाग की 136, विकास 37, पुलिस 31, विद्युत 8, पीओ डूडा 4, पीडब्ल्यूडी, अधिशासी अधिकारी सिकंदरा, चकबंदी 2-2, एलडीएम, डीपीआरओ 3 -3, वन विभाग 4 तथा अन्य शिकायतें प्राप्त हुई।
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संपूर्ण समाधान दिवस में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण कराने हेतु निर्देश दिए, उप जिलाधिकारी सिकंदरा से कहा कि भूमि विवाद से सम्बन्धित सन्दर्भों में पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर निस्तारण कराया जाए। उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप जो समय सीमा समस्याओं के निस्तारण हेतु दी गई है, उसी के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि निस्तारण के साथ-साथ लाभार्थी को निस्तारण से संतुष्ट भी किया जाए।
इस मौके पर तहसील परिसर में पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) तथा अन्य अधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में पर उप जिलाधिकारी सिकंदरा, डीएफओ अनिल कुमार द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार आदि जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
This website uses cookies.