कानपुर देहात

जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने अकबरपुर तहसील में लोगों की सुनी समस्याएं

जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आलोक सिंह  द्वारा तहसील अकबरपुर में लोगों की समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण, संतुष्टिपरक, त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 137 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 8 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया.

कानपुर देहात। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आलोक सिंह  द्वारा तहसील अकबरपुर में लोगों की समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण, संतुष्टिपरक, त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 137 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 8 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया, इनमें राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत तथा अन्य से संबंधित शिकायतें रहीं।

जिलाधिकारी ने कहा कि समस्याओं/ शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर सभी अधिकारी विशेष ध्यान दें, शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद से संबंधित मामलों में प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर, मौके पर जाकर निस्तारण सुनिश्चित कराया जाये, छोटे-छोटे मामलों को भी गंभीरता पूर्वक लेकर आवश्यक कार्रवाही की जाय। तहसील समाधान दिवस के अवसर पर विभिन्न अन्य विभागों की शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष लोगों द्वारा रखी गई, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण  सुनिश्चित कराकर, निस्तारण आख्या से जिला प्रशासन को अवगत कराने के निर्देश दिये।

इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा तहसील परिसर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टालों का अवलोकन किया गया तथा स्टालों पर उपस्थित अधिकारियों  एवं कर्मचारियों को प्राप्त  हुई  शिकायतों/समस्याओं के निस्तारण के साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी देने हेतु निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एके सिंह, उप जिलाधिकारी अकबरपुर, क्षेत्राधिकारी, परियोजना अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से पुखरायां में चला सघन चेकिंग अभियान, वाहन चालकों में हड़कंप

पुखरायां। पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों…

3 hours ago

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर देवराहट पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, मचा हड़कंप

पुखरायां।पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों के…

3 hours ago

चौकी प्रभारी सिठमरा रजनीश कुमार वर्मा ने चलाया चेकिंग अभियान, वाहन चालकों में मची अफरा तफरी

कानपुर देहात।पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों…

3 hours ago

रनियां थाने में चार एस आई का तबादला, दी गई भावभीनी विदाई

कानपुर देहात के रनियां थाने में तैनात चार एस आई का स्थानांतरण हो गया।स्थानांतरित होने…

3 hours ago

कानपुर देहात में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है।मृतक की पहचान…

3 hours ago

कानपुर देहात में सर्पदंश से बुजुर्ग की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दुखद घटना सामने आई है।डेरापुर थाना क्षेत्र के मवई मुक्ता गांव…

7 hours ago

This website uses cookies.