G-4NBN9P2G16

जिस परिवार में महिलाओं का सम्मान होता है वहीं देवता का आगमन होता है : रेणुका सचान

जिस परिवार में महिलाओं का सम्मान होता है वहीं देवता का आगमन होता है।महिलाएं इस प्रशिक्षण को पूर्ण मनोभाव एवं समर्पण के साथ करें और आर्थिक एवं सामाजिक रूप से आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार को आगे बढ़ाएं।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। जिस परिवार में महिलाओं का सम्मान होता है वहीं देवता का आगमन होता है।महिलाएं इस प्रशिक्षण को पूर्ण मनोभाव एवं समर्पण के साथ करें और आर्थिक एवं सामाजिक रूप से आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार को आगे बढ़ाएं।यह बात बुधवार को पुखरायां कस्बे के शिववती शिवनंदन शुक्ला महाविद्यालय में मिशन शक्ति के तहत यूपी इंडस्ट्रियल कंसल्टेंट्स लिमिटेड द्वारा आयोजित छः दिवसीय महिला सुरक्षा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन के दौरान मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं को संबोधित करते हुए कही।कस्बे के शिववती शिवनंदन शुक्ला महाविद्यालय में बुधवार को बुधवार को जिला समन्यवक अरुण कटियार के नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान ने दीप प्रज्वलन कर किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में यूपी कॉम मंडल पदाधिकारी मुहीब आलम,ई ओ मूसानगर संजय पटेल,जिला सहकारी समिति के अध्यक्ष एवं महामहिम राज्यपाल व मुख्यमंत्री द्वारा पुरस्कृत ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद कटियार,एमएनपी ग्रुप ऑफ स्कूल के डायरेक्टर मो मारूफ,सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर यश यादव व शिववती शिवनंदन शुक्ला महाविद्यालय के प्राचार्य अभिषेक द्विवेदी ने भी अपनी उपस्थित दर्ज कराई।कार्यक्रम के दौरान मौजूद अतिथियों का बैच लगाकर एवं फूलमाला पहनाकर सम्मान किया गया।वहीं मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।जिन्हें पाकर महिलाओं के चेहरे खिल उठे।मौजूद महिलाओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान ने कहा कि जिस परिवार और समाज में महिलाओं का सम्मान होता है वहीं देवताओं का वास होता है।
महिलाएं इस प्रशिक्षण को पूर्ण मनोभाव एवं समर्पण के साथ करें और आर्थिक एवं सामाजिक रूप से आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार को आगे बढ़ाएं।यूपी कॉम मंडल प्रभारी मुहीब आलम ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बेटियों को स्वावलंबी एवम सुरक्षित बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।जिला सहकारी समिति संदलपुर अध्यक्ष एवं महामहिम राज्यपाल द्वारा पुरस्कार प्राप्त ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद कटियार ने कहा कि नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वावलंबन की दिशा में यह एक सार्थक प्रयास है।महिला जागरूकता,दक्षता,कौशल विकास,प्रशिक्षण महिला उद्यमिता के प्रोत्साहन के लिए यह योजना संचालित की जा रही है।
प्राचार्य अभिषेक द्विवेदी ने कहा कि आज के दौर में महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।महिलाओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए सरकार द्वारा मिशन शक्ति,नारी सशक्तिकरण जैसे बहुत से कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।अब वह किसी भी क्षेत्र में निडर होकर कार्य कर सकतीं हैं।कार्यक्रम को ई ओ मूसानगर संजय पटेल,मो मारूफ तथा यश यादव ने भी सम्बोधित किया।छः दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान व्यवस्थापक महेंद्र पाल की देखरेख में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं के लिए उचित खानपान का प्रबंध किया गया।
इस मौके पर कार्यक्रम संचालक जिला समन्यवक अरुण कटियार,प्रशिक्षक दीक्षा सचान, प्रीती यादव,राखी यादव,मनोरमा पाल,बंदना सचान,रिषभ तिवारी,अर्श,जिला सोशल मीडिया प्रभारी मीना दीक्षित,कंचन तिवारी,प्रतिमा सचान,सुनीता श्रीवास्तव,सरोज,मंजू देवी,राधा,पारुल,मालती सुधा सहित बड़ी तादात में महिलाएं मौजूद रहीं।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

6 minutes ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

2 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

2 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

3 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

4 hours ago

शिक्षकों को न बनाएं राजनीतिक खेल का मोहरा

आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.