G-4NBN9P2G16

जीतेंद्र संखवार को कानपुर मंडल का मुख्य मंडल प्रभारी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने किया खुशी का इजहार

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा सुप्रीमो बहन कुमारी मायावती के निर्देश पर जीतेंद्र संखवार को कानपुर मंडल का मुख्य मंडल प्रभारी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया

पुखरायां।उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा सुप्रीमो बहन कुमारी मायावती के निर्देश पर जीतेंद्र संखवार को कानपुर मंडल का मुख्य मंडल प्रभारी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पुखरायां स्थित आवास पर पहुंचकर मुख्य मंडल प्रभारी जीतेंद्र संखवार का मुंह मीठा करा एवं फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जीतेंद्र संखवार कहा कि सभी लोग एकजुट होकर आगामी विधानसभा की तैयारी में जुट जाएं।गांव गांव जाकर जनसंपर्क स्थापित करें तथा आम जनमानस के विचारों को जानें।आगामी विधानसभा चुनाव में बहन कुमारी मायावती को मुख्यमंत्री की कुर्सी बिठाना है।इस मौके पर जिला प्रभारी ज्ञानचंद्र संखवार,जिला उपाध्यक्ष तौफीक कुरैशी,पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजपुर अरुण कटियार,पूर्व जिला प्रभारी धर्मेंद्र संखवार,जवाहर संखवार,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रनियां अकबरपुर युवराज सिंह,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष भोगनीपुर शिवप्रकाश उर्फ शिवा गुर्जर,विवेक दोहरे,नरेंद्र गौतम, रिक्खी लाल सेक्टर अध्यक्ष,रामाधार,जगजीवन बौद्ध समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

2 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

2 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

3 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

4 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

5 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.