G-4NBN9P2G16
कानपुर: जुगल देवी सरस्वती शिशु मंदिर, दीनदयाल नगर कानपुर में आज दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के प्रबंधक श्रीनारायण जी त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के 350 से अधिक बच्चों ने अपने-अपने नाम के दीपक जलाकर भारत माता की पूजा की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा शिशु वाटिका के बच्चों द्वारा प्रस्तुत रामचरित मानस पर आधारित संपूर्ण रामलीला। बच्चों के इस मनमोहक प्रदर्शन ने सभी का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम के आयोजन में दिलीप शुक्ल, एकता अवस्थी, आराधना शर्मा, कल्पना तिवारी और अनुपमा लता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राम जी त्रिपाठी ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विजय श्री ने कार्यक्रम की सम्पूर्ण जानकारी दी और सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में लगभग 150 अभिभावकों ने भी भाग लिया। राम के राज्याभिषेक के दृश्य के साथ ही पूरा विद्यालय दीपमालाओं से जगमगा उठा। अंत में, विद्यालय के प्रबंधक जी ने सभी को आशीर्वाद दिया और कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम का छायांकन विकास जी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुश्री साधना शंकर, विभाग कार्यवाहिका, कानपुर राष्ट्र सेविका समिति की उपस्थिति रही। उन्होंने बच्चों के प्रदर्शन की प्रशंसा की और विद्यालय के प्रयासों को सराहा। यह कार्यक्रम बच्चों के लिए एक यादगार अनुभव रहा और इसने भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवंत किया।
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
This website uses cookies.