कानपुर देहात

जे.के. कैंसर अस्पताल के हेड क्लर्क का हुआ अंतिम संस्कार

कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिहार का मजरा रायरामापुर निवासी कानपुर के जे के कैंसर अस्पताल में हेड क्लर्क के पद पर तैनात डॉक्टर महेंद्र सिंह के छोटे भ्राता नागेंद्र सिंह का शनिवार को ह्रदय गति रुक जाने के चलते हुए आकस्मिक निधन पर रविवार को हजारों की संख्या में क्षेत्रवासियों ने उनके पैतृक गांव पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की तथा दुखी परिवारीजनों को ढांढस बंधाते हुए मृत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिहार का मजरा रायरामापुर निवासी कानपुर के जे के कैंसर अस्पताल में हेड क्लर्क के पद पर तैनात डॉक्टर महेंद्र सिंह के छोटे भ्राता नागेंद्र सिंह का शनिवार को ह्रदय गति रुक जाने के चलते हुए आकस्मिक निधन पर रविवार को हजारों की संख्या में क्षेत्रवासियों ने उनके पैतृक गांव पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की तथा दुखी परिवारीजनों को ढांढस बंधाते हुए मृत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। वहीं निगोही स्थित दुर्वासा ऋषि घाट पर हजारों की संख्या में क्षेत्रवासियों की मौजूदगी में विधि विधान से शव का अंतिम संस्कार किया गया।

बताते चलें कि मलासा विकासखंड के अंतर्गत रायरामापुर गांव निवासी डॉक्टर महेंद्र सिंह के छोटे भ्राता नागेंद्र सिंह जो कि वर्तमान में कानपुर के जे के कैंसर अस्पताल में हेड क्लर्क के पद पर तैनात थे तथा अपने परिवार संग कानपुर में निवास कर रहे थे।शनिवार को ह्रदय गति रुक जाने के चलते उनका आकस्मिक निधन हो गया था।वहीं निधन उपरांत जैसे ही उनका शव उनके पैतृक गांव लाया गया।परिजनों में कोहराम मच गया।गांव में मातम छा गया।निधन की खबर सुनते ही क्षेत्रवासियों का उनके आवास पर तांता लग गया।बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उनके अंतिम दर्शन कर परिवार को ढांढस बंधाया तथा मृत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।तत्पश्चात निगोही गांव स्थित दुर्वासा ऋषि घाट पर विधि विधान से शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ी।

सभी ने नम आंखों से उन्हे अंतिम श्रद्धांजलि दी तथा मृत आत्मा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।इस मौके पर उनके पिता हजारी लाल संखवार,बड़े भ्राता डॉक्टर महेंद्र सिंह,छोटे भ्राता देवेंद्र सिंह,पत्नी शशिप्रभा,पुत्री सत्यम,पुत्र शीटू,राजवर्धन सहित हजारों की संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

अहमदाबाद प्लेन दुर्घटना को लेकर मृतकों के प्रति व्यापारियों की ओर से श्रद्धांजलि सभा की गई आयोजित कैंडिल जलाकर रखा 2 मिनट का मौन

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। उ०प्र० उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला कार्यालय हाईवे सर्विस रोड…

3 hours ago

विभिन्न समस्याओं को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रस्तावित धरना स्थगित

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। रविवार को सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी…

3 hours ago

एमएलसी अरुण पाठक ने यूपी में जारी भीषण गर्मी और तपिश को देखते हुए शिक्षकों की छुट्टियां बढ़ाए जाने के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

सुशील त्रिवेदी, कानपुर। उन्नाव स्नातक खंड क्षेत्र से एमएलसी अरुण पाठक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

4 hours ago

ट्रैफिक अलर्ट: कानपुर देहात में पुलिस भर्ती समारोह के लिए भारी वाहनों का मार्ग बदला

कानपुर देहात– उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों और सड़क एवं परिवहन विभाग के उच्चाधिकारियों के…

1 day ago

कानपुर देहात: प्रेम और साथ का अनूठा अंत, 5 मिनट के अंतराल पर बुजुर्ग दंपति की मौत

कानपुर देहात के अकबरपुर नगर पंचायत के शिवाजी नगर (जमालपुर) में शुक्रवार शाम एक ऐसी…

2 days ago

तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो में मारी टक्कर,युवक की मौत

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।एक…

2 days ago

This website uses cookies.