G-4NBN9P2G16
ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिहार का मजरा रायरामापुर निवासी कानपुर के जे के कैंसर अस्पताल में हेड क्लर्क के पद पर तैनात डॉक्टर महेंद्र सिंह के छोटे भ्राता नागेंद्र सिंह का शनिवार को ह्रदय गति रुक जाने के चलते हुए आकस्मिक निधन पर रविवार को हजारों की संख्या में क्षेत्रवासियों ने उनके पैतृक गांव पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की तथा दुखी परिवारीजनों को ढांढस बंधाते हुए मृत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। वहीं निगोही स्थित दुर्वासा ऋषि घाट पर हजारों की संख्या में क्षेत्रवासियों की मौजूदगी में विधि विधान से शव का अंतिम संस्कार किया गया।
बताते चलें कि मलासा विकासखंड के अंतर्गत रायरामापुर गांव निवासी डॉक्टर महेंद्र सिंह के छोटे भ्राता नागेंद्र सिंह जो कि वर्तमान में कानपुर के जे के कैंसर अस्पताल में हेड क्लर्क के पद पर तैनात थे तथा अपने परिवार संग कानपुर में निवास कर रहे थे।शनिवार को ह्रदय गति रुक जाने के चलते उनका आकस्मिक निधन हो गया था।वहीं निधन उपरांत जैसे ही उनका शव उनके पैतृक गांव लाया गया।परिजनों में कोहराम मच गया।गांव में मातम छा गया।निधन की खबर सुनते ही क्षेत्रवासियों का उनके आवास पर तांता लग गया।बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उनके अंतिम दर्शन कर परिवार को ढांढस बंधाया तथा मृत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।तत्पश्चात निगोही गांव स्थित दुर्वासा ऋषि घाट पर विधि विधान से शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ी।
सभी ने नम आंखों से उन्हे अंतिम श्रद्धांजलि दी तथा मृत आत्मा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।इस मौके पर उनके पिता हजारी लाल संखवार,बड़े भ्राता डॉक्टर महेंद्र सिंह,छोटे भ्राता देवेंद्र सिंह,पत्नी शशिप्रभा,पुत्री सत्यम,पुत्र शीटू,राजवर्धन सहित हजारों की संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
This website uses cookies.