कानपुर देहात

झगड़े में भतीजे ने चाची के ऊपर डंडे से किया वार चाची की हुई मौत

क्षेत्र के एक गांव में पानी की टोटी लगाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के परिजनो ने परिवार के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अमन यात्रा, रसूलाबाद। क्षेत्र के एक गांव में पानी की टोटी लगाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के परिजनो ने परिवार के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जनपद कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के जोत गांव में बुधवार दोपहर  को एक परिवार में पानी की टोटी लगाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद में एक महिला चंदा देवी (48) पत्नी छुन्नी संखवार की मौत हो गई।

ये भी पढ़े- नगरीय निकाय निर्वाचन हेतु सम्पूर्ण तैयारियां अधिकारी करें सुनिश्चित : सीडीओ सौम्या 

सूचना पर पहुँची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतक की पुत्री ने बताया कि उनके पारिवारिक रमेश से जगह को लेकर विवाद चल रहा था और रमेश ने मृतक के जगह की तरफ एक दरवाजा रख दिया था जिसको लेकर अक्सर पानी फैलने को लेकर विवाद चलता रहता था।  वहीं उसने बताया कि बुधवार को रमेश उसी तरफ पानी की टोंटी लगवा रहे थे जिसका विरोध उनकी मां ने किया तो रमेश और उनके परिवार के किशन , संजू ,मीरा देवी उनकी बहू रीता ने चंदा देवी के साथ मारपीट शुरू कर दी।

मारपीट में उन्होंने लकड़ी के डंडे से चंदा देवी के सर पर वार कर दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुँच गई। झगड़े के बीच बचाव में आये मृतक के पति को भी चोटे आई है। मृतक के पांच लड़के है माँ की मौत के बाद बच्चे विलख रहे थे। वही पुलिस ने आरोपी के तलाश में जुटी है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

खेत में मिले विक्षिप्त व्यक्ति की हैलेट अस्पताल में हुई मौत, पहचान की कोशिश जारी

कानपुर देहात: गजनेर थाना क्षेत्र के जरैला गांव में खेत में बेहोशी की हालत में…

3 hours ago

कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रसूलाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत नैला के…

9 hours ago

कानपुर देहात में महिला की ट्रेन से कटकर मौत,नहीं हो सकी पहचान

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के भाऊपुर स्टेशन के…

9 hours ago

कानपुर देहात: साइबर धोखाधड़ी में गई ₹15,500 की रकम पुलिस ने वापस कराई

कानपुर देहात में साइबर क्राइम का शिकार हुए एक शख्स को पुलिस ने बड़ी राहत…

10 hours ago

कानपुर देहात में युवक ने अज्ञात कारणों से की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दुखद घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के सराय में एक…

10 hours ago

कानपुर देहात में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।रूरा थाना क्षेत्र के गेंदामऊ पुल के…

10 hours ago

This website uses cookies.