G-4NBN9P2G16
अमन यात्रा, रसूलाबाद। क्षेत्र के एक गांव में पानी की टोटी लगाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के परिजनो ने परिवार के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जनपद कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के जोत गांव में बुधवार दोपहर को एक परिवार में पानी की टोटी लगाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद में एक महिला चंदा देवी (48) पत्नी छुन्नी संखवार की मौत हो गई।
ये भी पढ़े- नगरीय निकाय निर्वाचन हेतु सम्पूर्ण तैयारियां अधिकारी करें सुनिश्चित : सीडीओ सौम्या
सूचना पर पहुँची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतक की पुत्री ने बताया कि उनके पारिवारिक रमेश से जगह को लेकर विवाद चल रहा था और रमेश ने मृतक के जगह की तरफ एक दरवाजा रख दिया था जिसको लेकर अक्सर पानी फैलने को लेकर विवाद चलता रहता था। वहीं उसने बताया कि बुधवार को रमेश उसी तरफ पानी की टोंटी लगवा रहे थे जिसका विरोध उनकी मां ने किया तो रमेश और उनके परिवार के किशन , संजू ,मीरा देवी उनकी बहू रीता ने चंदा देवी के साथ मारपीट शुरू कर दी।
मारपीट में उन्होंने लकड़ी के डंडे से चंदा देवी के सर पर वार कर दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुँच गई। झगड़े के बीच बचाव में आये मृतक के पति को भी चोटे आई है। मृतक के पांच लड़के है माँ की मौत के बाद बच्चे विलख रहे थे। वही पुलिस ने आरोपी के तलाश में जुटी है।
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
This website uses cookies.