झांसी

झांसी : पति के अफेयर से दुखी होकर महिला ने की सुसाइड

झांसी में पति के अफेयर से दुखी होकर एक महिला ने सोमवार को सुसाइड कर लिया।दोनों की शादी को सात साल हो चुके थे।मगर कुछ दिन पहले महिला को पता चला कि पति के गांव की एक लड़की से प्रेम संबंध हैं।तब से वह डिप्रेशन में थी।मृतका की मां का कहना है कि बेटी को अफेयर की बात बर्दाश्त नहीं हो रही थी।वह दिन भर रोती रहती थी।और खाना भी नहीं खाती थी।फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। झांसी में पति के अफेयर से दुखी होकर एक महिला ने सोमवार को सुसाइड कर लिया।दोनों की शादी को सात साल हो चुके थे।मगर कुछ दिन पहले महिला को पता चला कि पति के गांव की एक लड़की से प्रेम संबंध हैं।तब से वह डिप्रेशन में थी।मृतका की मां का कहना है कि बेटी को अफेयर की बात बर्दाश्त नहीं हो रही थी।वह दिन भर रोती रहती थी।और खाना भी नहीं खाती थी।फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।मृतका का नाम रोशनी पत्नी पुनीत राजपूत उम्र करीब 24 वर्ष था।वह तालबेहट के बम्हौरी गांव की रहने वाली थी।पति पत्नी बच्चों के साथ किराए के मकान में रहते थे।मृतका की मां केशर देवी ने बताया कि उसकी बेटी की शादी को सात साल हो चुके थे।उसकी दो बेटियां निक्को चार वर्ष और हिचको दो वर्ष हैं।कुछ दिनों पहले मेरी बेटी को पता चला कि उसके पति पुनीत का गांव के एक व्यक्ति से अफेयर है।तब से वह डिप्रेशन में थी।मां ने बताया कि मेरी बेटी दो सप्ताह पहले मायके बरौदा गांव आई थी।

घर आई तो खाना नही खा रही थी और दिन भर रोती रहती थी।पूछने पर कुछ नही बताया तो मैने उसकी सास को फोन लगाया तो पता चला कि दामाद का अफेयर है।फोन काटने के बाद बेटी से बात हुई तो वह रोने लगी।रोते हुए उसने बताया कि पति ने धमकी दी थी कि किसी को कुछ बताया तो सुसाइड कर लूंगा।इसलिए किसी को कुछ नहीं बताया।बेटी को काफी समझाया।आठ दिन पहले ही बेटी अपनी ससुराल गई थी।मां ने बताया कि सोमवार को बड़ी बेटी रागिनी के पास फोन आया कि रोशनी ने फांसी लगा ली है।इसके बाद हम लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे।यहां मारचुरी में रागिनी की डेड बॉडी रखी थी।रोशनी ने खुद फांसी लगाई या फिर किसी ने मारकर लटकाया।

इस बात की किसी को कोई जानकारी नहीं है।रोशनी की दो बेटियां हैं।पति का पहले ही अफेयर चल रहा है।ऐसे में हम लोगों की मांग है कि बेटियों के भविष्य का इंतजाम किया जाय साथ ही पति के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाए।चौकी प्रभारी शिवम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

2 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

4 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

4 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

4 hours ago

पुखरायां में छात्र ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…

4 hours ago

रसूलाबाद में लाखों की चोरी: घर में सेंधमारी कर उड़ाए जेवर और नगदी

कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…

5 hours ago

This website uses cookies.