उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

झींझक के दुर्गेश नगर में मां दुर्गा की भव्य विदाई

झींझक कस्बे के दुर्गेश नगर में नवरात्रि पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। 3 अक्टूबर को मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना के साथ शुरू हुआ यह पर्व, शनिवार को भव्य विसर्जन यात्रा के साथ संपन्न हुआ।

Story Highlights
  • डीजे की धुन पर झूमे श्रद्धालु: दुर्गेश नगर में विसर्जन यात्रा का नजारा

कानपुर देहात: झींझक कस्बे के दुर्गेश नगर में नवरात्रि पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। 3 अक्टूबर को मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना के साथ शुरू हुआ यह पर्व, शनिवार को भव्य विसर्जन यात्रा के साथ संपन्न हुआ।

कन्या भोज और भंडारे का आयोजन

शुक्रवार को मोहल्ला वासियों ने कन्या भोज और भंडारे का आयोजन कर मां दुर्गा की आराधना की। शनिवार को श्रृंगारित मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ विसर्जन यात्रा निकाली गई। बस्ती रोड से होते हुए यह यात्रा रामगंग नहर पहुंची।

डीजे की धुन पर झूमे श्रद्धालु

विसर्जन यात्रा के दौरान डीजे की धुन पर महिला एवं पुरुष भक्तों ने जमकर नृत्य किया। गुलाल और पुष्पों की वर्षा के साथ जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

समाज के लोगों का उत्साहवर्धन

इस अवसर पर बहन संजू राजपूत, अलखू राजपूत, बल्लू राजपूत, छोटे राजपूत, अभिषेक राजपूत, संजू राजपूत, श्यामजी शर्मा, दीपक चक्रवर्ती, राघव राजपूत, निखिल दिवाकर, सूरज दिवाकर सहित अन्य तमाम श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading