G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात। जिले में सात साल से पदोन्नति का इंतजार कर रहे बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को पदोन्नति के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि जिले से शिक्षकों की सूची पोर्टल पर अपलोड की जा चुकी है लेकिन आगे की प्रक्रिया के लिए अभी तक शासन से कोई दिशा-निर्देश नहीं जारी किए गए हैं। जिले में प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापक वर्ष 2017 से पदोन्नति की इंतजार कर रहे हैं। मार्च माह में शिक्षकों की पदोन्नति होनी थी इसके लिए सभी तैयारियां भी की जा चुकी थीं लेकिन यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया। इसके चलते पदोन्नति का इंतजार कर रहे शिक्षक मायूस हो गए हैं।
शासन से नवंबर माह में फिर से पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू कराई थी जिसमें 30 सितंबर 2023 तक 5 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले शिक्षकों की ज्येष्ठता सूची बनाने के निर्देश दिए गए थे। 19 नवंबर को सूची पोर्टल पर अपलोड करने का समय दिया गया था। जिले में निर्धारित समय सीमा में सूची को पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया था लेकिन आगे की प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं की जा सकी है जिससे पदोन्नति का इंतजार कर रहे शिक्षक चिंतित नजर आ रहे हैं।
बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने बताया कि शिक्षकों की पदोन्नति सूची निर्धारित समय पर पोर्टल पर अपलोड कर दी गई थी। इसके बाद शासन से आगे की प्रक्रिया के लिए कोई निर्देश नहीं मिले हैं।
कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र में भेवान गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज… Read More
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में आईएएस अधिकारी मोनिका रानी को स्कूल शिक्षा का प्रभारी महानिदेशक नियुक्त किया… Read More
कानपुर नगर। मा० राज्यपाल महोदया की प्रेरणा से जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय बालिका गृहों… Read More
राजेश कटियार, कानपुर देहात। मंगलवार को समायोजन को लेकर एक मुकदमे की सुनवाई उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ में हुई जिसमें… Read More
पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के श्यामसुंदरपुर गांव में मंगलवार को एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।जिससे उसकी… Read More
पुखरायां (कानपुर देहात) l हॉली क्रॉस स्कूल में आज मंगलवार को हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल… Read More
This website uses cookies.