कानपुर देहात

डिजिटल शिक्षा के तहत बांटे गए स्मार्टफोन छात्र- छात्राओं को आंगे बढने में देंगे गति : पूनम संखवार

प्रदेश की भाजपा सरकार डिजिटल शिक्षा को आगे बढ़ा रही है। यूपी चुनाव में भाजपा ने जो  वादे किए उन्हें पूरा कर रही है। सबका साथ, सबका विकास को धरातल पर लाकर पार्टी प्रदेश में चौमुखी विकास कर रही है। यह बात क्षेत्रीय विधायक पूनम संखवार में स्मार्टफोन वितरित करते हुए कही।

रसूलाबाद,अमन यात्रा । प्रदेश की भाजपा सरकार डिजिटल शिक्षा को आगे बढ़ा रही है। यूपी चुनाव में भाजपा ने जो  वादे किए उन्हें पूरा कर रही है। सबका साथ, सबका विकास को धरातल पर लाकर पार्टी प्रदेश में चौमुखी विकास कर रही है। यह बात क्षेत्रीय विधायक पूनम संखवार में स्मार्टफोन वितरित करते हुए कही।

सोमवार को रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक पूनम संखवार ने झाऊलाल गजोधर प्रसाद महाविद्यालय में पहुंच कर स्मार्टफोन वितरित किए। जहां सर्वप्रथम कॉलेज की प्राचार्य डॉ शैलजा मिश्रा ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान विधायक पूनम संखवार ने कहा कि प्रदेश सरकार डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए लैपटॉप टेबलेट व स्मार्टफोन का वितरित कर रही है। उन्होंने कहा आज का दौर डिजिटल है और बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए  स्मार्टफोन व टैबलेट वितरित हो रहे हैं। बहुत से बच्चे फोन खरीदने में समस्या आती है। उसका भी प्रदेश सरकार को ख्याल है। उन्होंने कहा कि हमारी ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी बच्चे सरकारी नौकरी साथ-साथ अन्य विभागों में जाकर क्षेत्र का नाम रोशन करें।  इसके बाद विधायक पूनम सखवार ने मां वैष्णो महाविद्यालय पालनगर पहुंच कर बच्चों को स्मार्टफोन वितरित किए। वहां पर भी कालेज प्रबंधन ने विधायक का भव्य स्वागत किया।इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला मंत्री जीतू त्रिपाठी, सदस्य जिला पंचायत जनार्दन सिंह ऋषि,प्राचार्य शैलजा मिश्रा,म हाकिम सिंह पाल,राम महेश वर्मा,संदीप मिश्रा,अंशु मिश्रा, कंचन,सोनी त्रिवेदी, अमित त्रिवेदी, अखिलेश,आलोक गुप्ता, अंकुर, जितेंद्र सिंह, रानी पाल, देव सिंह,आर बी पाल,प्राचार्य चरण सिंह, लाखन सिंह, हंसराज,सुनील कुमार, संजीव पाल प्रधान, कुलदीप संखवार,शैलेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में दोनों महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं व शिक्षक गण मौजूद रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की मांग पर परिषदीय विद्यालयों के समय में हुआ परिवर्तन

लखनऊ। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिए गए ज्ञापन के…

2 hours ago

भोगनीपुर में 25 किसानों को मिला ‘कृषक दुर्घटना कल्याण योजना’ का लाभ

कानपुर देहात: भोगनीपुर तहसील के मीटिंग हॉल में आज शाम 4 बजे मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना…

5 hours ago

नाबालिग को भगाने वाला पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

कानपुर देहात: पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण, विशेषकर…

5 hours ago

कानपुर देहात में 403 परिवारों को ₹19.51 करोड़ की ‘कृषक दुर्घटना’ सहायता

कानपुर देहात, 16 जून 2025: मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत आज कानपुर देहात…

6 hours ago

जनपद जेल में अपर्णा यादव का दौरा: महिला बंदियों को आत्मनिर्भरता की प्रेरणा

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव ने सोमवार को…

7 hours ago

कानपुर देहात: महिला आयोग उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने किया विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष (उपमंत्री स्तर प्राप्त) श्रीमती अपर्णा यादव…

7 hours ago

This website uses cookies.